UPSC Topper Anuj Agnihotri Marksheet: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी हुआ था. इसमें राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री (UPSC Topper Anuj Agnihotri) ने AIR 1 हासिल की थी. अनुज की यूपीएससी मार्कशीट सामने आ चुकी है. अनुज को यूपीएससी इंटरव्यू में कुल 204 मार्क्स मिले हैं. आइए उनकी पूरी मार्कशीट पर एक नजर डालते हैं.
UPSC Topper Anuj Agnihotri Marksheet: मार्कशीट में कितना रहा स्कोर
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर तैयार किया जाता है. मुख्य परीक्षा 1750 अंकों की होती है, जबकि इंटरव्यू 275 अंकों का होता है. अनुज अग्निहोत्री ने मुख्य परीक्षा में 867 अंक हासिल किए. वहीं इंटरव्यू में उन्हें 204 अंक मिले. इस तरह उनका कुल स्कोर 2025 में से 1071 अंक रहा. यही शानदार प्रदर्शन उन्हें देशभर में पहला स्थान दिलाने में कामयाब रहा.
| परीक्षा का हिस्सा | कुल अंक | अनुज अग्निहोत्री को मिले अंक |
|---|---|---|
| मुख्य परीक्षा (लिखित) | 1750 | 867 |
| इंटरव्यू | 275 | 204 |
| कुल स्कोर | 2025 | 1071 |
निबंध में मिले 108 अंक
मार्कशीट के अनुसार अनुज अग्निहोत्री को निबंध (Essay) पेपर में 108 अंक मिले. UPSC की तैयारी करने वाले कई उम्मीदवार मानते हैं कि केवल एक पेपर में बहुत ज्यादा अंक लाने से सफलता नहीं मिलती. अनुज की मार्कशीट भी यही संदेश देती है. उन्होंने सभी पेपरों में संतुलित प्रदर्शन किया और इंटरव्यू में भी अच्छा स्कोर हासिल किया. यही बैलेंस उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुई.

अनुज अग्निहोत्री की सफलता उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी प्रेरणा है जो कई प्रयासों के बाद भी तैयारी जारी रखते हैं. उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में AIR 1 हासिल कर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन कर दिया.
यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM
