[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story जमशेदपुर की बेटी का कमाल! PM मोदी से सीधी बात, देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़ा नाम

जमशेदपुर की बेटी का कमाल! PM मोदी से सीधी बात, देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़ा नाम

0
जमशेदपुर की बेटी का कमाल! PM मोदी से सीधी बात, देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़ा नाम
तनिषा गौतम

Jamshedpur Girl Tanisha Gautam: Jamshedpur Girl Tanisha Gautam: तनीषा जमशेदपुर की रहने वाली हैं. उनकी पूरी पढ़ाई लिखाई झारखंड से हुई है. उन्होंने में देश के पहले मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर प्लांट ‘CG Semi OSAT’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. पीएम ने इस मौके पर तनीषा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका टेक्निकल स्किल और आत्मविश्वास दोनों ही शानदार है. बेटी की इस उपलब्धि से पिता काफी खुश हैं. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उनकी बेटी झारखंड की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है.

टाटा नगर से हुई स्कूलिंग, फिर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया

टाटा नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय से उन्होंने स्कूलिंग की. डिग्री पूरी होने के बाद उनकी पहली जॉब हैदराबाद में लगी थी. हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज से उनके करियर की शुरुआत हुई थी. वहां एक साल काम करने के बाद वे गुजरात लौट गईं और सीजी सेमी कंपनी में जॉब ली.

सेमी कंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी में मिला मौका

तनीषा गौतम गुजरात के अहमदाबाद के निकट साणंद स्थित CG Cemi कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर कार्यरत हैं. वह भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के महत्वपूर्ण टीम का हिस्सा हैं.

तनिषा गौतम की इस उपलब्धि से पिता हुए गौरवान्वित

तनिषा गौतम के पिता त्रिपुरारी गौतम बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि लड़कियां जो भी करना चाहें, उन्हें उस फील्ड में मोटिवेट करें. बेटी ती उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब बेटी की प्रधानमंत्री से सीधे मुलाकात और बात होगी. ये हमारे परिवार के लिए गर्व का पल है. तनिषा के छोटे भाई भी एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं.

CG Cemi कंपनी क्या काम करती है?

सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड (CG Semi Private Limited) भारत की एक फेमस सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी है. यह भारत, जापान और थाईलैंड का एक ज्वॉइंट वेंचर है. यह कंपनी मुख्य रूप से OSAT (आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग) सेवाएं प्रदान करती है.

सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग की पढ़ाई

सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर भौतिकी,माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, वीएलएसआई, नैनो टेक्नोलॉजी, चिप डिजाइन और फैब्रिकेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

भारत में सेमी कंडक्टर इंजीनियरिंग कहां से करें?

सेंटर फॉर नैनो साइंसेज एंड इंजीनियरिंग, आईआईएससी बेंगलुरु में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, वीएलएसआई जैसे कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. आप इन संस्थानों से पढ़ाई कर सकते हैं. साथ ही देश के टॉप IITs जैसे कि IIT Madras और IIT Delhi से वीएलएसआई, आईसी डिजाइन, वीएलएसआई सेमीकंडक्टर मटेरियल्स में बेहतरीन शिक्षा हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान से लेकर दहेज प्रथा तक…JPSC परीक्षा में निबंध में पूरे नंबर दिलाने वाले मास्टर टिप्स

Previous article Punaura Dham Development: सीता रसोई हटाने की चर्चा से संत-श्रद्धालु चिंतित, प्रशासन से पुनर्विचार की मांग
Next article पुणे मर्डर केस : केतन अग्रवाल के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब दादा का निधन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel