[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story इनकम टैक्स ट्रेनिंग के वक्त आया रिजल्ट, चमका ‘हुनर’ का टैलेंट, बन गईं IAS

इनकम टैक्स ट्रेनिंग के वक्त आया रिजल्ट, चमका ‘हुनर’ का टैलेंट, बन गईं IAS

0
इनकम टैक्स ट्रेनिंग के वक्त आया रिजल्ट, चमका ‘हुनर’ का टैलेंट, बन गईं IAS
Success Story: IAS हुनर कुलार (Photo: Social Media)

IAS Hunar Kular Success Story: UPSC परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. कई उम्मीदवारों को इसे पास करने में सालों लग जाते हैं. लेकिन हरियाणा की रहने वाली हुनर कुलार (Hunar Kular) ने अपने नाम से एक नया इतिहास रच दिया. उन्होंने न सिर्फ एक बार बल्कि लगातार दो बार UPSC परीक्षा पास करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

IAS Hunar Kular Success Story: कौन हैं हुनर कुलार?

हुनर कुलार मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई. बचपन से ही हुनर पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उन्हें सामाजिक विषयों में रुचि थी और यही वजह रही कि वो आगे चलकर सिविल सर्विस में जाने का सपना देखने लगीं.

दिल्ली से पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हुनर ने दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने जेएनयू (JNU) से मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वो UPSC की परीक्षा जरूर देंगी. कॉलेज खत्म होते ही हुनर ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

साल 2023 में हुनर ने पहली बार UPSC परीक्षा दी और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 358 हासिल हुई. इस रैंक के साथ वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) में चुनी गईं. लेकिन हुनर ने यहां रुकना सही नहीं समझा. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान ही UPSC 2024 की तैयारी जारी रखी. मेहनत रंग लाई और इस बार उन्हें ऑल इंडिया रैंक 72 मिली. यानी IRS अधिकारी से अब वो IAS बन गईं.

हुनर ऐसे बनीं IAS

साल 2023 में हुनर ने पहली बार UPSC परीक्षा दी और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 358 हासिल हुई. इस रैंक के साथ वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) में चुनी गईं. लेकिन हुनर ने यहां रुकना सही नहीं समझा. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान ही UPSC 2024 की तैयारी जारी रखी. मेहनत रंग लाई और इस बार उन्हें ऑल इंडिया रैंक 72 मिली. यानी IRS अधिकारी से अब वो IAS बन गईं.

यह भी पढ़ें: क्लासिकल सिंगर से बनीं IAS, पल्लवी ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

Previous article Methi Kofta Curry Recipe: सासू मां की तारीफें लूटने के लिए ट्राय करें ये स्पेशल डिश – मेथी कोफ्ता करी
Next article अमेरिका के सबसे बड़े शहर का ताकतवर मेयर, गद्दी पर बैठते ही ममदानी के हाथ में आएंगी ये पावर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel