[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story पूर्व DGP की बेटी की ऊंची उड़ान, 17 मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार बनी IPS, UPSC रैंक 178

पूर्व DGP की बेटी की ऊंची उड़ान, 17 मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार बनी IPS, UPSC रैंक 178

0
पूर्व DGP की बेटी की ऊंची उड़ान, 17 मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार बनी IPS, UPSC रैंक 178
IPS Kuhoo Garg की सक्सेस स्टोरी (PC: Social Media)

Success Story Kuhoo Garg: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने भी अपनी बेटी की जिंदगी में गहरी छाप छोड़ी है. हम बात कर रहे हैं आईपीएस ऑफिसर कुहू गर्ग की. वह एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और नेशनल-इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में 17 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा को रैंक 178 लाकर क्रैक किया है.

Success Story Kuhoo Garg: कौन हैं कुहू गर्ग?

यूपीएससी 2023 में 178वीं रैंक हासिल करने वाली कुहू गर्ग की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. खेल के मैदान से लेकर देश की सबसे कठिन परीक्षा तक का उनका सफर कई युवाओं के लिए मिसाल है. कुहू गर्ग (Kuhoo Garg) बचपन से ही बैडमिंटन खेलना पसंद करती थीं. 9-10 साल की उम्र से उन्होंने रैकेट थाम लिया था. उनके माता-पिता भी खेलों में गहरी दिलचस्पी रखते थे और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे. यही वजह थी कि कुहू ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी नाम कमाया.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

कुहू गर्ग के पिता अशोक कुमार एक ट्रांसफरेबल नौकरी में थे. इस वजह से उनका बचपन कई शहरों में गुजरा. पहले देहरादून की सेंट जोसेफ स्कूल, फिर दिल्ली के संस्कृति स्कूल में पढ़ाई पूरी की. दिल्ली में SRCC कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स करके उन्होंने कॉलेज की लाइफ में भी धमाला मचा रखा था.

बैडमिंटन में जीतें 17 मेडल

9-10 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलने वाली कुहू नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की बैडमिंटन स्टार रही हैं. उन्हें बैडमिंटन की दुनिया के दिग्गज कोच और साइना नेहवाल के गुरु गोपीचंद से ट्रेनिंग लेने का मौका भी मिला. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने 2019 की नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता और उसी साल साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड भी मार लिया.

UPSC करने का लिया फैसला

बैडमिंटन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहीं कुहू को अचानक एक गंभीर चोट लग गई. सर्जरी करानी पड़ी और एक साल तक बेड पर रहना पड़ा. कुहू ने हिम्मत नहीं हारी. यही वह समय था जब कुहू ने अपने करियर की दिशा बदलने का फैसला किया. जो समय बिस्तर पर गुजरा, उसी में यूपीएससी की किताबें खोल लीं.

कड़ी मेहनत का नतीजा सामने आया. साल 2023 की यूपीएससी परीक्षा में 178वीं रैंक लेकर कुहू IPS बन गईं. बचपन से ही लोगों की मदद करना चाहने वाली कुहू, अब अपने पिता के रास्ते पर चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: दिन में ड्यूटी रात में पढ़ाई, Rank 7 लाकर नम्रता बनीं SDM

Previous article Samastipur News:डीएम ने किया अभियंत्रण महाविद्यालय का निरीक्षण
Next article शांति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं – प्राचार्य
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel