7 मार्च को है 10वीं बोर्ड सोशल साइंस की परीक्षा, यहां देखें लास्ट मिनट टिप्स

CBSE Board Exam Tips: सोशल साइंस के पेपर में इतिहास के सवालों का आंसर देते हुए डेट्स याद रखना जरूरी है. पर इसी के साथ घटनाक्रम को समझना भी जरूरी है. मैप और फैक्ट्स का ध्यान रखें.

By Shambhavi Shivani | March 3, 2026 11:17 AM

CBSE Board Exam Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10 के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित करेगा. परीक्षा 7 मार्च, 2026 (शनिवार) को निर्धारित है. परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं बीच में होली का पर्व भी है. ऐसे में आइए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप फटाफट तैयारी कर सकेंगे.

इतिहास (History)

घटनाओं को क्रम से समझें (केवल डेट्स को याद न करें).
5 अंकों के उत्तरों में 5 स्पष्ट प्वॉइंट्स होने चाहिए.
महत्वपूर्ण नामों और आंदोलनों का उल्लेख करें.
मानचित्रों का अच्छी तरह अभ्यास करें.

भूगोल (Geography)

संसाधन, कृषि, उद्योगों जैसे टॉपिक्स को देखें.
मैप पर फोकस करें.
आंसर प्वॉइंट्स में लिखें.
केस स्टडी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है.

राजनीति विज्ञान (Political Science)

संविधान के आर्टिकल और प्रमुख सेक्शन को समझकर पढ़ें.
महत्वपूर्ण केस, फैसले और राजनीतिक घटनाओं के उदाहरण जरूर लिखें.
5 अंकों के उत्तरों में तर्कसंगत और संतुलित प्वॉइंट्स दें.
करंट पॉलिटिकल घटनाओं से लिंक बनाकर उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें.

अर्थशास्त्र (Economics)

GDP, महंगाई, मांग-आपूर्ति को स्पष्ट समझें.
ग्राफ और डायग्राम की नियमित प्रैक्टिस करें.
परिभाषाएं सटीक और किताब के अनुसार लिखें.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2026

इस वर्ष, कक्षा 10 और 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू हुईं, जो 10 मार्च, 2026 (कक्षा 10) और 9 अप्रैल, 2026 (कक्षा 12) तक चलीं. परीक्षाएं भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (यूएई समयानुसार सुबह 9 बजे) से शुरू हुईं, और सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं थी.

यह भी पढ़ें- CBSE Class 12th History Paper: 30 मार्च को है परीक्षा, जानिए एक महीने में कैसे करें तैयारी