[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले! अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले! अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

0
बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले! अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
स्कूलों की छुट्टी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Holiday in October 2025: आने वाले महीनों में स्कूलों और दफ्तरों की एक नहीं कई सारी छुट्टियां होने वाली हैं. स्कूलों की छुट्टी से बच्चों को राहत मिलने वाली है. अगले महीने अक्टूबर में कई सारे त्यौहार हैं. ऐसे में बच्चों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी. वैसे भी त्यौहारों का महीना आते ही, बच्चों को छुट्टियों (School Holiday) का इंतजार रहता है. आइए, जानते हैं कि अक्टूबर महीने में किस-किस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं. 

School Holiday In October 2025: अक्टूबर 2025 में स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ रहेगा. इस दौरान कई बड़े पर्व जैसे कि दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ आदि है, जिनके अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां रहेंगी. वहीं अक्टूबर महीने में एक नेशनल छुट्टी भी रहती है. आइए, देखें अक्टूबर महीने में कब-कब छुट्टी रहेगी.

1 अक्टूबर, महानवमी: नवरात्र का अंतिम दिन महानवमी के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. स्कूलों में इस दिन अवकाश रहेगा.

2 अक्टूबर, दशहरा और गांधी जयंती: इस बार खास संयोग बन रहा है, क्योंकि दशहरा और गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2025) एक ही दिन पड़ रही हैं. देशभर के सभी स्कूल और कॉलेज इस दिन बंद रहेंगे.

7 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती: महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है. इस अवसर पर भी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा.

18 अक्टूबर, धनतेरस: दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है. भगवान कुबेर की पूजा के इस दिन स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां शुरू हो जाती हैं.

20 अक्टूबर, नरक चतुर्दशी: इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस दिन भी देशभर में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी.

21 अक्टूबर, दीपावली: 21 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन लगभग सभी सेक्टरों के साथ स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा.

22 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

23 अक्टूबर, भाई दूज: दिवाली का अंतिम दिन भाई दूज होता है. इस दिन भी छुट्टी रहेगी.

27-28 अक्टूबर, छठ पूजा: बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत का प्रमुख पर्व छठ पूजा 27 और 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इन दिनों भी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी.

बता दें कि ये आम जानकारी है. विभिन्न राज्यों के स्कूलों में छुट्टियों का दिन घट या बढ़ सकता है. किसी भी ठोस की जानकारी के लिए संबंधित स्कूल में संपर्क करें.

यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi की 10 प्रेरणादायक बातें, जो हर किसी को अपनानी चाहिए

Previous article करोड़पति बनाने के टिप्स बताती हैं ये 10 किताबें, पढ़ लिया तो झरझराकर बरसेंगे पैसे
Next article RSSB Exam Guidelines: सिर्फ फोन ही नहीं, अब घड़ी पर भी बैन, कपड़े में ये पहन लिया तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel