[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RSSB Exam Guidelines: सिर्फ फोन ही नहीं, अब घड़ी पर भी बैन, कपड़े में ये पहन लिया तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

RSSB Exam Guidelines: सिर्फ फोन ही नहीं, अब घड़ी पर भी बैन, कपड़े में ये पहन लिया तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

0
RSSB Exam Guidelines: सिर्फ फोन ही नहीं, अब घड़ी पर भी बैन, कपड़े में ये पहन लिया तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
RSSB 4th Grade परीक्षा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

RSSB Exam Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा के लिए 24.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. ग्रुप डी की इस भर्ती के तहत 53749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. सभी परीक्षार्थियों को इसका पालन करना होगा. 

RSSB 4th Grade Exam Guidelines: परीक्षा दिशा निर्देश एवं नियम

RSSB 4th Grade Exam Guidelines: परीक्षा दिशा निर्देश एवं नियम इस प्रकारा हैं-

महिलाओं के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आनुमति (RSSB Exam Dress Code) नहीं है. वहीं वे शर्ट (फुल या हाफ स्लीव), टी शर्ट, पैंट, कुर्ता पायजामा पहनकर आ सकते हैं. वहीं महिलाएं अभ्यर्थियों को सलवार सूट, साड़ी, कुर्ती (फुल या हाफ स्लीव) पहनने की अनुमति है. वहीं महिलाओं को विशेष रूप से चमकीले या भारी डिजाइन वाले परिधान, बड़े गहने पहनने से मना किया है. धार्मिक प्रतीक चिन्ह पहनने पर आपत्ति नहीं है.

क्या-क्या बैन है? 

परीक्षा के समय घड़ी (watch) पूरी तरह से वर्जित है. अभ्यर्थी घड़ी पहन कर परीक्षा हॉल में नहीं प्रवेश कर पाएंगे. इसके साथ ही किसी भी तरह के गैजेट पर बैन है. वहीं मफलर, चश्मा, घूप का चश्मा इन सब पर बैन है.

फ्री यात्रा

परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी. यह सुविधा सार्वजनिक परिवहन या परीक्षा-प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मार्गों पर लागू होगी.

एंट्री समय

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा. प्रवेश बंद होने के समय के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

फोटो ID और एडमिट कार्ड

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड या फोटो ID के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी.

प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं लेकर जाएंगे

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं ले जाने की अनुमति होगी. यह नियम परीक्षा गोपनीयता बनाए रखने के लिए है.

फोटो की सॉफ्टवेयर से जांच होगी

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की फोटो एडमिट कार्ड में दी गई फोटो को सॉफ्टवेयर-आधारित सत्यापन द्वारा मिलान किया जाएगा. किसी तरह का मिलान न होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

हर प्रश्न के 5 विकल्प

परीक्षा के प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प (options) होंगे. अभ्यर्थी को दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनना होगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher Bharti: 6500 शिक्षकों की भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, देखें डिटेल

Previous article बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले! अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
Next article Tata Motors EV: चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी, जानिए क्या है स्ट्रैटेजी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel