SBI CBO Result 2026 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. बैंक की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 6807 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब SBI Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिजल्ट के साथ बैंक ने इंटरव्यू की तारीख भी घोषित कर दी है. सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SBI CBO Result 2026 Declared: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले SBI Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- होम पेज पर Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं.
- SBI CBO Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें.
- PDF में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर Ctrl + F की मदद से सर्च करें.
- अगर आपका नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
SBI CBO Result 2026 Check Here
SBI CBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 थी. इसके बाद मार्च 2026 में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई. एडमिट कार्ड 6 मार्च 2026 को जारी किए गए थे. अब 30 जून 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
SBI CBO भर्ती में चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई. इसके बाद स्क्रीनिंग होगी. स्क्रीनिंग में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा.
इंटरव्यू में कितने नंबर होंगे
SBI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को इसमें बैंक द्वारा तय किए गए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना जरूरी होगा. इंटरव्यू में प्रदर्शन अंतिम चयन में अहम भूमिका निभाएगा. इसलिए सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू की तैयारी अभी से शुरू कर दें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
