[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results आने वाला है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, सिर्फ 5 स्टेप्स से करें चेक

आने वाला है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, सिर्फ 5 स्टेप्स से करें चेक

0
आने वाला है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, सिर्फ 5 स्टेप्स से करें चेक
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MPBSE MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर 12वीं का रिजल्ट एक्टिव किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट 5 आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MPBSE MP Board 12th Result 2026: इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: एमपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर सबसे ऊपर दिए MAIN EXAM RESULT 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 3: अब Check MP Board 12th Result के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अगले पेज पर Roll Number और Application Number से लॉगिन करें.

स्टेप 5: लॉगिन करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा.

MP Board 12th Result 2026 on DigiLocker ऐसे करें चेक

छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए भी 5 स्टेप्स को फॉलो करान होगा-

  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें या ऐप डाउनलोड करें.
  • अपना मोबाइल नंबर/आधार नंबर डालकर लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • Search/Issued Documents सेक्शन में जाकर MP Board / MPBSE चुनें.
  • Class 12 Marksheet / Result 2026 विकल्प पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

MPBSE MP Board 12th Result 2026 on DigiLocker

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने से पहले कॉपियों की जांच, क्रॉस-वेरिफिकेशन और सभी जरूरी प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरी की गईं. उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सावधानीपूर्वक जांच की गई है ताकि परिणामों में किसी प्रकार की गलती न रहे और छात्रों को बिना परेशानी सटीक रिजल्ट मिल सके.

यह भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2026 LIVE Updates: आज जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

Previous article वैशाख मास क्यों है सबसे पवित्र? जानें इसकी अद्भुत महिमा
Next article ईरान की घेराबंदी: 10 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात, 24 घंटे में एक भी जहाज नहीं हो सका पार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel