[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP Board 12th Result 2026: फेल या कम नंबर वालों को दूसरा मौका, मई में फिर से होगी परीक्षा

MP Board 12th Result 2026: फेल या कम नंबर वालों को दूसरा मौका, मई में फिर से होगी परीक्षा

0
MP Board 12th Result 2026: फेल या कम नंबर वालों को दूसरा मौका, मई में फिर से होगी परीक्षा
एमपी बोर्ड स्टूडेंट्स सांकेतिक फोटो (PC-Freepik)

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है. अब बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले या अपने नंबर सुधारना चाहने वाले स्टूडेंट्स को दूसरा मौका मिलेगा. इस बार MP Board सेकंड एग्जाम आयोजित करेगा ताकि छात्रों को एक और अवसर मिल सके.

सीएम ने जारी किया रिजल्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Board का रिजल्ट जारी कर दिया. उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी. कहा कि हमारे समय में तो एक बार परीक्षा में खराब परफॉर्मेंस हुआ तो अगले साल तक का वेट करना पड़ता था. लेकिन अब स्टूडेंट्स को पास एक ही साल में दो मौका मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा मई में सेकंड परीक्षा आयोजित की जाएगी.

मई में होगी परीक्षा

MP Board 12वीं के छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अगर कोई छात्र पहली बार में पास नहीं हो पाता या अपने नंबर से खुश नहीं है, तो उसे दूसरा मौका भी मिलेगा. बोर्ड इस बार सेकंड एग्जाम आयोजित करेगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया मई में शुरू होगी. कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेगी.

किन छात्रों को मिलेगा मौका?


इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ उन स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा –

  • जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं
  • जो छात्र पास हैं लेकिन अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं

कैसे करें आवेदन?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन पोर्टल या अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यहां देखें प्रोसेस-

  • सबसे पहले MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट या MP Online पोर्टल पर जाएं
  • MP Board Second Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी क्लास (10वीं/12वीं) सेलेक्ट करें
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
  • जिन विषयों में परीक्षा देनी है, उन्हें चुनें
  • आवेदन फॉर्म भरकर फीस जमा करें (ऑनलाइन पेमेंट)
  • सबमिट करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट या स्क्रीनशॉट रख लें

स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका

एमपी बोर्ड का यह फैसला छात्रों के लिए राहत भरा है. अब एक बार में सफल न होने पर भी साल खराब नहीं होगा और मई में मिलने वाला दूसरा मौका उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देगा.

यह भी पढ़ें- MP Board 10th Result 2026 Live Update: आज 11 बजे जारी होगा 10वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Previous article पुराने मॉडल से कितनी अलग है Volkswagen Taigun Facelift? समझें पूरा फर्क
Next article MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट, कॉमर्स में खुशी और चांदनी ने किया टॉप
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel