[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education कम खर्च में पोलैंड से करें नर्सिंग की पढ़ाई, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज

कम खर्च में पोलैंड से करें नर्सिंग की पढ़ाई, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज

0
कम खर्च में पोलैंड से करें नर्सिंग की पढ़ाई, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Nursing in Poland: आज के समय में हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाना न सिर्फ एक अच्छा ऑप्शन है, बल्कि इसमें नौकरी की कई पॉसिबिलिटी भी हैं. अगर आप विदेशों में जाकर नर्सिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो पोलैंड (Poland) एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है. यूरोपीय देशों में पोलैंड अपनी हाई-क्वालिटी एजुकेशन और कम खर्च के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं पोलैंड के (Nursing in Poland) उन टॉप कॉलेजों के बारे में जहां से आप नर्सिंग का कोर्स कर सकते हैं. 

Nursing in Poland: पोलैंड ही क्यों चुनें?

नर्सिंग के लिए पोलैंड चुनने के कई कारण हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यहां की डिग्री पूरे यूरोप (EU) में मान्य है. पोलैंड से पढ़ाई करने के बाद आप जर्मनी, फ्रांस या इटली जैसे देशों में भी नौकरी कर सकते हैं. साथ ही, यहां की फीस यूके या अमेरिका के मुकाबले काफी कम है और रहने का खर्च भी आपके बजट में आ सकता है.

जगिलोनियन यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज (Jagiellonian University Medical College)

यह पोलैंड की सबसे पुरानी और दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक है. क्राको (Krakow) शहर में स्थित यह कॉलेज अपनी रिसर्च और बेहतरीन टीचिंग के लिए जाना जाता है. यहां का नर्सिंग प्रोग्राम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यहां छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर बहुत जोर दिया जाता है. इस मेडिकल कॉलेज में बैचलर और मास्टर लेवल के नर्सिंग कोर्स उपलब्ध हैं.

मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ (Medical University of Warsaw)

यह यूनिवर्सिटी मेडिकल की पढ़ाई के लिए पोलैंड का सबसे बड़ा सेंटर है. इस यूनिवर्सिटी के अपने कई बड़े हॉस्पिटल्स हैं, जहां नर्सिंग के छात्रों को सीधे मरीजों की देखभाल का अनुभव मिलता है. यहां का माहौल काफी इंटरनेशनल है, जिससे विदेशी छात्रों को ढलने में आसानी होती है. यह यूनिवर्सिटी लगातार पोलैंड की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटीज में शामिल रहती है.

मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ गडांस्क (Medical University of Gdansk)

गडांस्क यूनिवर्सिटी विदेशी छात्रों के बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि यहां कई कोर्स पूरी तरह इंग्लिश में पढ़ाए जाते हैं. यहां का इंग्लिश डिवीजन खास तौर पर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है. इस यूनिवर्सिटी में नर्सिंग का 3 साल का बैचलर प्रोग्राम बहुत पॉपुलर है, जिसमें एडमिशन लेना भी थोड़ा आसान है.

व्रोकला मेडिकल यूनिवर्सिटी (Wroclaw Medical University)

व्रोकला शहर अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, लेकिन यहां की मेडिकल यूनिवर्सिटी भी उतनी ही शानदार है. इस यूनिवर्सिटी की नर्सिंग डिपार्ट्मेंट क्लीनिकल प्रैक्टिस पर बहुत ध्यान देता है. यहां से निकले छात्र अक्सर यूरोप के बड़े-बड़े हॉस्पिटल्स में अच्छी पोजीशन पर तैनात होते हैं.

Nursing in Poland: एडमिशन के लिए क्या चाहिए?

  • 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ कम से कम 50% मार्क्स में पास होने चाहिए.
  • आपको IELTS या TOEFL जैसे एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे स्कोर लाना पड़ता है. हालांकि कई यूनिवर्सिटीज अगर आपकी स्कूलिंग इंग्लिश मीडियम में हुई है, तो इसमें छूट भी देती हैं.
  • इंडियन इंस्टीट्यूट के लिए विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET क्वालिफाई होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: दुबई के इन टॉप कॉलेजों से करें होटल मैनेजमेंट कोर्स, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel