[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NEET 2026 : परीक्षा के 200 मिनट में सुनिश्चित करें सफलता, एक्सपर्ट से जानें शानदार स्कोर का मास्टर प्लान

NEET 2026 : परीक्षा के 200 मिनट में सुनिश्चित करें सफलता, एक्सपर्ट से जानें शानदार स्कोर का मास्टर प्लान

0
NEET 2026 : परीक्षा के 200 मिनट में सुनिश्चित करें सफलता, एक्सपर्ट से जानें शानदार स्कोर का मास्टर प्लान
NEET 2026 preparation strategy expert advice

NEET 2026 : नीट 2026 में शामिल होनेवाले छात्र इस वक्त परीक्षा की दहलीज पर खड़े हैं. इन छात्रों के लिए जरूरी है कि वे थोड़ा ठहरें, इसलिए नहीं कि उन्हें और अधिक पढ़ाई करने की जरूरत है, बल्कि इसलिए कि वे यह पहचान सकें कि उन्होंने अब तक क्या हासिल किया है. नीट की तैयारी करनेवाले छात्रों ने पिछले एक-दो वर्षों से अनुशासन का जीवन जिया है – जल्दी उठना, देर रात तक जागना, टेस्ट देना, असफलताओं का सामना करना, फिर से खुद को वापसी के लिए तैयार करना, खुद पर संदेह करना और एक मौन दृढ़ संकल्प लेना. नीट अब केवल याददाश्त की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह छात्रों के संयम और स्पष्टता की परीक्षा है. ऐसे में छात्रों के लिए यह समझना जरूरी है कि परीक्षा के 3 घंटे, 20 मिनट में वे शून्य से शुरुआत नहीं कर रहे, बल्कि वे उस ज्ञान को व्यक्त कर रहे हैं, जो वे हासिल कर चुके हैं.

शांति है आपकी सबसे बड़ी शक्ति

एक अच्छी रैंक और एक बेहतरीन रैंक के बीच का अंतर अक्सर ज्ञान नहीं, बल्कि घबराहट पर नियंत्रण का परिणाम होता है. जब आप परीक्षा हॉल में बैठें, तो लिखना शुरू करने से पहले दो बार लंबी गहरी सांसें लें. खुद को याद दिलाएं कि मैंने ऐसा सैकड़ों बार किया है. आपकी तैयारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तभी दे पायेगी, जब आप शांत दिमाग से उत्तर लिखेंगे.

बचें किसी भी तरह की हड़बड़ाहट से

नीट सभी प्रश्नों को हल करने के बारे में नहीं है. यह सही प्रश्नों को सही तरीके से हल करने के बारे में है. इसके लिए परीक्षा को दो राउंड में हल करें-
पहला राउंड : उन प्रश्नों को पहले सॉल्व करें, जिनके बारे में आप 100 फीसदी आश्वस्त हैं.
दूसरा राउंड : मध्यम स्तर के प्रश्नों को हल करें.
कहीं भी अटकने से बचें. एक प्रश्न की कीमत पांच प्रश्नों के बराबर नहीं होनी चाहिए. याद रखें कि प्रश्नों की संख्या नहीं, बल्कि उत्तरों की सटीकता आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी.

इसे भी पढ़ें : DRDO DLRL Internship : डीआरडीओ में करें इंटर्नशिप, मिलेगा छह महीने का अनुभव और 30,000 रुपये स्टाइपेंड

रखें खुद पर भरोसा

कई छात्रों के साथ ऐसा होता है कि वे उत्तर लिखने के बाद सोच में पड़ जाते हैं कि उन्होंने सही उत्तर दिया है या नहीं. लिखे गये उत्तरों को लेकर आश्वस्त रहें. जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें. उत्तर तभी बदलें जब आपके पास कोई स्पष्ट ठोस कारण हो. परीक्षा हॉल में संदेह होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे अपनी तैयारी पर हावी न होने दें.

समय के साथ ऊर्जा का भी करें प्रबंधन

नीट एक लंबी परीक्षा है. यदि कोई सेक्शन कठिन लगे तो घबराएं नहीं. एक स्थिर गति बनाये रखें. अंतिम 30 मिनट तक अपना ध्यान केंद्रित रखें. कई रैंक आखिरी एक घंटे में तय होती हैं, पहले घंटे में नहीं.

परफेक्शन से ज्यादा प्रदर्शन पर दें ध्यान

सफलता के लिए आपको हर सवाल सही करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको पेपर को सही ढंग से हल करने की जरूरत है. कठिन प्रश्नों में जरूरत से ज्यादा समय जाया न करें, यदि कोई प्रश्न नहीं आ रहा है, तो उसे छोड़ कर आगे बढ़ें.

यह ध्यान रखें कि चाहे कुछ भी हो यह परीक्षा आपके मूल्य को परिभाषित नहीं करती. यदि आप शांत और केंद्रित होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करेंगे, तो अपनी तैयारी के साथ न्याय जरूर कर पायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel