UPSSSC में कांस्टेबल बनने का आखिरी मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: UPSSSC ने कांस्टेबल के 820 पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है.

By Shambhavi Shivani | June 24, 2026 9:04 AM

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 820 पदों पर वैकेंसी निकाली थी. ये वैकेंसी के लिए 4 जून से आवेदन किए जा रहे हैं और आज लास्ट डेट है. आप UPSSSC की इस भर्ती में इंटरेस्ट रखते हैं तो अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी, आयु सीमा, सेलेक्शन प्रोसेस और अन्य जानकारी हासिल कर लें.

यहां देखें महत्वपूर्ण डिटेल

महत्वपूर्ण तिथियांतारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि04 जून 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट24 जून 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट24 जून 2026
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट01 जुलाई 2026

शैक्षणिक योग्यता

एक्साइज कांस्टेबल की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें. 

आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

फिजिकल एलिजिबिलिटी

पुरुष उम्मीदवार

  • लंबाई: 167.6 सेमी
  • सीना: 80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी)

महिला उम्मीदवार

  • लंबाई: 152 सेमी

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये प्रति महीने मिलेंग. सेलेक्शन के बाद शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 प्रति महीने के करीब होगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. सभी भत्तों को जोड़ने के बाद मासिक इन-हैंड सैलरी शुरुआती स्तर पर लगभग 30,000 से 40,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है, जो समय-समय पर बढ़ती रहती है.

कैसे होगा चयन? 

  • UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • शारीरिक माप परीक्षण (PMT) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 25 रुपये
  • एससी/एसटी- 25 रुपये 
  • दिव्यांग (PH) – 25 रुपये

पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं. 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 या Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • फोटो, साइन और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- UP पॉलिटेक्निक काउंंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट