बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

By Ravi Mallick | July 3, 2026 7:41 PM

Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तय की गई है.

Bihar Police 150 सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी

यह भर्ती बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग के स्पेशल ब्रांच के लिए निकाली गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य निर्धारित चरण शामिल होंगे.

BPSSC SI Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र सीमा?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

BPSSC SI Recruitment Apply: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police SI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिर में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

Bihar Police SI Recruitment 2026 Notification Check Here

फिजिकल टेस्ट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के गृह विभाग में कंपनी कमांडर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई