[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Indian Navy recruitment 2026 : भारतीय नौसेना में बनें ऑफिसर, एसएससी के तहत होगी नियुक्ति

Indian Navy recruitment 2026 : भारतीय नौसेना में बनें ऑफिसर, एसएससी के तहत होगी नियुक्ति

0
Indian Navy recruitment 2026 : भारतीय नौसेना में बनें ऑफिसर, एसएससी के तहत होगी नियुक्ति
Indian Navy recruitment 2026

Indian Navy recruitment 2026 : भारतीय नौसेना में गौरवशाली करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को जून 2027 से शुरू होनेवाले कोर्स के माध्यम से भरा जायेगा.

कुल पद 275

एग्जीक्यूटिव ब्रांच 90
पायलट 25
नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर 18
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर 15
नेवल अपार्टमेंट इंस्पेक्टोरेट क्रेड 14
एजुकेशन ब्रांच 70

आवश्यक योग्यता

एग्जीक्यूटिव एवं टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों
के साथ संबंधित विषय/स्ट्रीम में एआइसीटीइ से मान्यताप्राप्त संस्थान से बीइ/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. एजुकेशन ब्रांच के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषयों (फिजिक्स एवं मैथ्स) में एमएससी या मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से बीइ/बीटेक डिग्री आवश्यक है. छात्र, जो वर्तमान में डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार तय योग्यता एवं आयु सीमा का विवरण आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त करें.

इसे भी पढ़ें : RRB recruitment : रेलवे में टेक्नीशियन बन शुरू करें सरकारी नौकरी

चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की कट-ऑफ तय की जायेगी और उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा, शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को भोपाल, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम या कोलकाता में पांच दिवसीय एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. इसमे साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें फिट पाये गये उम्मीदवारों की एसएसबी अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (आइएनए) एझिमाला भेजा जायेगा.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को इंडियन नेवी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2026
विवरण देखें: https://www.joinindiannavy.gov.in/files/SSC_Notification_for_ADV_Jun_27.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel