[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge आज ही दूर करें कंफ्यूजन! जानें बीघा, कट्ठा और गज में अंतर 

आज ही दूर करें कंफ्यूजन! जानें बीघा, कट्ठा और गज में अंतर 

0
आज ही दूर करें कंफ्यूजन! जानें बीघा, कट्ठा और गज में अंतर 
भूमि मापते हुए इंजीनियर

India Land Measurement Units: कुछ लोग गोल्ड में इनवेस्ट करने में दिलचस्पी रखते हैं. वैसे ही कुछ लोग जमीन का शौक रखते हैं. जमीन का शौक रखने वाले क्या ये जानते हैं कि भारत में इसे मापने के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग यूनिट्स हैं. कही कट्ठा तो कहीं गज तो कहीं बीघा, ये सभी जमीने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले यूनिट्स हैं.

बीघा क्या होता है?

हिंदी पट्टी राज्यों में बहुत सारे जगहों पर जमीने की मपाई बीघा में होती है. बिहार , पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में ये शब्द आम बोलचाल में कॉमन है. बीघा 2 प्रकार के होते हैं- पक्का बीघा और कच्चा बीघा. आमतौर पर एक पक्का बीघा 25,000 से 27,225 वर्ग फीट और कच्चा बीघा 17,424 वर्ग फीट तक होता है. लेकिन अलग-अलग राज्यों में बीघा की मानक इकाई अलग-अलग होती है.

राज्य1 बीघा (लगभग वर्ग फुट)
उत्तर प्रदेश27,000 वर्ग फुट (कच्चा बीघा: 17,424 वर्ग फुट)
मध्य प्रदेश27,000 वर्ग फुट (कच्चा बीघा: 17,424 वर्ग फुट)
राजस्थान27,225 वर्ग फुट
पंजाब9,070 वर्ग फुट
हरियाणा9,070 वर्ग फुट
पश्चिम बंगाल14,400 से 17,424 वर्ग फुट
बिहार27,220 वर्ग फुट
उत्तराखंड (मैदानी क्षेत्र)17,424 वर्ग फुट

कट्ठा क्या होता है?

कट्ठा भी जमीन मापने की एक मानक इकाई है. बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में और पश्चिम बंगाल व असम जैसे राज्यों में इस इकाई का इस्तेमाल किया जाता है. अलग-अलग राज्यों के हिसाब से मेजरमेंट बदलता रहता है. बिहार में एक कट्ठा यानी कि लगभग 1,361.25 वर्ग फुट, पश्चिम बंगाल में 1 कट्ठा में 720 वर्ग फुट और असम में 2,880 वर्ग फुट होता है.

राज्य1 कट्ठा (लगभग वर्ग फुट)
बिहार1,361.25 वर्ग फुट
पश्चिम बंगाल720 वर्ग फुट
असम2,880 वर्ग फुट

गज क्या होता है?

अब आते हैं गज पर जोकि दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपने कभी इन राज्यों में जमीन खरीदी होगी तो आप इस टर्म से परिचित होंगे. सिर्फ दिल्ली ही नहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ जिले, हरियाणा के कुछ जिले में भी ये शब्द काफी कॉमन है. एक गज 9 वर्ग फुट के समान होता है.

कनाल और गुंठा का भी होता है इस्तेमाल

इसके अलावा भी भारत में भूमि मापने के लिए कई यूनिट्स इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कि कनाल और गुंठा. कनाल कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि कई राज्यों में कनाल का इस्तेमाल होता है. एक कनाल में 5,445 वर्ग फुट होता है. गुंठा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इस्तेमाल होता है.

भारत के कोने-कोने में अलग पैरामीटर

अगर आप भारत के किसी भी कोने में जमीन खरीद या बेच रहे हैं तो आपको बीघा, कट्ठा और गज जैसी लोकल मेजरमेंट यूनिट की जानकारी होनी चाहिए. ध्यान रहे कि इन यूनिट्स के मायने और मेजरमेंट हर राज्य में अलग-अलग होते हैं. इसलिए किसी भी सौदे से पहले संबंधित राज्य के आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड या स्थानीय राजस्व विभाग से माप की पुष्टि जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- BSF और CRPF क्या है अंतर? जानिए किसे मिलती है कितनी सैलरी 

Previous article बेलहर साहेबगंज बाजार का बढ़ा मान: SDM और CO बनने पर तीन युवाओं का हुआ सम्मान
Next article गोपालगंज में कोबरा के काटने से महिला की मौत, 10 एंटी वेनम इंजेक्शन भी नहीं बचा सकी जान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel