UPSC IES का एडमिट कार्ड जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC IES ISS Admit Card 2026: यूपीएससी इकोनॉमिक्स सर्विस के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियव पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से आईईएस और आईएसएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

By Ravi Mallick | June 13, 2026 12:26 PM

UPSC IES ISS Admit Card 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

UPSC IES 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई थी. वहीं, परीक्षा 19 जून 2026 को आयोजित होगी, जबकि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 13 जून 2026 को जारी कर दिए गए हैं.

UPSC IES ISS Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • UPSC IES/ESE Admit Card 2026 के लिंक को चुनें.
  • जरूरी निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UPSC IES ISS Admit Card 2026 Download Here

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. अगर नाम, फोटो, हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत UPSC से संपर्क करें.

रजिस्ट्रेशन के लिए ऊपर दिए फोटो पर क्लिक करें

IES यानी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षाओं में गिनी जाती है. इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर इंजीनियरों की भर्ती की जाती है. सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन जैसे इंजीनियरिंग क्षेत्रों के उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म