यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, एक ही दिन है दोनों एग्जाम

UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. 2 जुलाई को दोनों क्लास की परीक्षा होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो पूरा शेड्यूल देखने के लिए इस खबर को पढ़ें.

By Shambhavi Shivani | July 4, 2026 1:13 PM

UP Board Compartment Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों परीक्षा 28 जुलाई को होंगी. ये परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो एक या दो मार्क्स से सफल नहीं हो पाए थे. इस एग्जाम के जरिए वे अपने मार्क्स बढ़ा सकते हैं.

देखें 10वीं-12वीं UP बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

यूपी बोर्ड क्लास 10वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा सुहर 8.30 बजे से 11: 45 तक होगी. क्लास 12वीं की परीक्षा 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.

परीक्षासमय
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षासुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षादोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

16-17 को प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट की परीक्षाएं

इसी के साथ बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रजिस्ट्रर्ड स्टूडेंट्स के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. ये एग्जाम 16 और 17 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे.

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

UPMSP जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा. रेगुलर स्टूडेंट्स अपने विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
  • एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ रखें.
  • परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और प्रतिबंधित सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा.
  • बोर्ड द्वारा जारी सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

UP Board पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

यूपी बोर्ड (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स करना जरूरी है. यदि कोई छात्र लगातार दूसरी बार भी 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं कर पाता, तो उसे पूरा शैक्षणिक सत्र दोबारा करना होगा. ऐसे छात्र नियमित (रेगुलर) या निजी (प्राइवेट) अभ्यर्थी के रूप में फिर से परीक्षा दे सकेंगे.

यह भी पढ़ें- डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर