[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information कॉमर्स और पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा 24 जून को, देखें UGC NET का पूरा शेड्यूल

कॉमर्स और पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा 24 जून को, देखें UGC NET का पूरा शेड्यूल

0
कॉमर्स और पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा 24 जून को, देखें UGC NET का पूरा शेड्यूल
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरा एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आसानी से देख सकते हैं कि उनका पेपर किस दिन और किस शिफ्ट में होगा. यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट NTA की साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है. इस बार परीक्षा (UGC NET June 2026) कई दिनों में अलग अलग विषयों के लिए आयोजित की जाएगी.

UGC NET June 2026 एग्जाम शेड्यूल

यूजीसी नेट परीक्षा जून 2026 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी. हर दिन अलग अलग विषयों की परीक्षा रखी गई है ताकि परीक्षा सुचारू रूप से हो सके.

सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल

दिनांक (Date)शिफ्ट I (सुबह 09:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे)शिफ्ट II (दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे)
22 जून 2026दृश्य कला (Visual Art), भूगोल, मराठी, पंजाबी, तमिलकंप्यूटर साइंस, फारसी (Persian), बंगाली, संगीत, जनसंख्या अध्ययन (Population Studies)
23 जून 2026लोक प्रशासन (Public Administration), शिक्षा (Education), राजनीति विज्ञान, उर्दूवाणिज्य (Commerce), कानून (Law), दर्शनशास्त्र (Philosophy), रक्षा अध्ययन (Defence Studies), पुस्तकालय विज्ञान (Library Science)
24 जून 2026अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य (Commerce), प्रबंधन (Management)इतिहास, मनोविज्ञान (Psychology), शारीरिक शिक्षा (Physical Education), संस्कृत, आपदा प्रबंधन (Disaster Mgmt)
29 जून 2026अर्थशास्त्र (Economics), मानव विज्ञान (Anthropology), संस्कृत, मानव अधिकार (Human Rights)समाजशास्त्र (Sociology), योग, पर्यटन (Tourism), सांख्यिकी (Statistics), वानिकी (Forestry)
30 जून 2026अर्थशास्त्र (Economics), राजनीति (Politics), पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)समाजशास्त्र (Sociology), योग, पुरातत्व (Archaeology), सामाजिक चिकित्सा (Social Medicine)

सबसे ज्यादा चर्चित दिन 24 जून रहेगा. इस दिन कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, मनोविज्ञान, प्रबंधन और फिजिकल एजुकेशन जैसे बड़े विषयों की परीक्षा होगी. यह दिन कई स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें मेन स्ट्रीम विषय शामिल हैं.

NTA UGC NET June 2026 Exam Schedule Check Here

22 और 23 जून का पूरा प्लान

22 जून को सुबह वाली शिफ्ट में आर्ट, भूगोल, मराठी, पंजाबी और तमिल जैसे पेपर होंगे. वहीं शाम वाली शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस, फारसी, बंगाली और म्यूजिक जैसे विषय होंगे.

23 जून को सुबह वाले पेपर में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस और उर्दू जैसे सब्जेक्ट होंगे. शाम की शिफ्ट में कॉमर्स, लॉ, फिलॉसफी और डिफेंस स्टडीज जैसे पेपर रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर

Previous article युवा मंडल विकास अभियान शुरू, गांव-गांव सक्रिय होंगे युवा मंडल
Next article रोटी की तलाश में जोखिम में जान : जनसेवा एक्सप्रेस में दरवाजों से लटक कर सफर कर रहे मजदूर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel