UGC NET जून सेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जून सेशन में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.

By Ravi Mallick | April 29, 2026 9:09 PM

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा.

UGC NET June 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

UGC NET June 2026 Application Form Direct Link

अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो करेक्शन विंडो 22 मई से 24 मई 2026 तक खुली रहेगी. परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

UGC NET Application Fee: कितनी है फीस?

यूदीसी नेट में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1150 रुपये रखा गया है. EWS और OBC वर्ग के लिए 600 रुपये फीस तय की गई है. वहीं SC, ST और PH वर्ग के अभ्यर्थियों को 325 रुपये फीस देना होगा.

कौन कर सकता है अप्लाई?

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित विषय में मास्टर डिग्री पास की है या अंतिम वर्ष में हैं. उम्मीदवार के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा 4 वर्षीय बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूल और घर मिलकर बनाएंगे बच्चों का भविष्य, CBSE का पैरेंटिंग कैलेंडर जारी