SSC CHSL टियर 2 की आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

SSC CHSL Tier 2 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी SSC CHSL की टियर 2 के लिए अहम नोटिस जारी हुआ है. जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है.

By Ravi Mallick | April 21, 2026 10:13 AM

SSC CHSL Tier 2 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने सवालों के सही जवाब देखने का मौका मिल जाता है. इससे उन्हें यह अंदाजा लग जाता है कि उनका स्कोर कितना आ सकता है.

SSC CHSL Tier 2 Answer Key: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CHSL Tier 2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • लॉगिन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिख जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अच्छे से मिलान करें.

SSC CHSL Tier 2 Answer Key Notice

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए SSC ने एक तय समय दिया है. इसके लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन कर सकते हैं.

SSC CHSL Answer Key Notice

Ssc chsl टियर 2 की आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट 2

कैंडिडेट्स 20 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे से लेकर 23 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हर सवाल के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी. अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर की में बदलाव किया जाएगा.

कब आएगा रिजल्ट?

आमतौर पर आंसर की जारी होने और आपत्तियों के निपटारे के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि SSC CHSL टियर 2 का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. हालांकि SSC ने अभी रिजल्ट की पक्की तारीख घोषित नहीं की है.

यह भी पढ़ें: India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट