RRB NTPC के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी डिटेल जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस वैकेंसी के तहत आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. इससे अभ्यर्थियों को पहले से यात्रा और परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी.

By Ravi Mallick | April 27, 2026 10:22 PM

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे एनटीपीसी भर्ती 10+2 स्तर के पदों के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें Commercial Cum Ticket Clerk, Junior Clerk Cum Typist, Accounts Clerk Cum Typist और Train Clerk जैसे पद शामिल हैं. बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा (RRB NTPC Exam 2026) का इंतजार कर रहे थे, अब एग्जाम सिटी जारी होने से उनकी तैयारी और तेज हो गई है.

उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड भी परीक्षा से कुछ दिन पहले इसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

RRB NTPC Exam City ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की RRB ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB NTPC UG Exam City लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एग्जाम सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

RRB NTPC Exam City Notice यहां चेक करें

Rrb ntpc के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा 2

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामकुल पद
Commercial Cum Ticket Clerk2424
Accounts Clerk Cum Typist394
Junior Clerk Cum Typist163
Train Clerk77

RRB NTPC Exam Date: कब होगी परीक्षा?

RRB NTPC परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 7 से 9 मई 2026 और फिर 13, 14, 16 से 21 जून 2026 तक होगी. परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: NEET UG के लिए एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड