[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल

0
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
RBSE 5th 8th Date Sheet 2026 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल (RBSE 5th 8th Date Sheet 2026) जारी कर दिया है. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपनी पढ़ाई की योजना सही तरीके से बना सकते हैं. डेट शीट जारी होने से छात्रों और अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिली है.

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं कब होंगी?

RBSE की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 4 मार्च 2026 को समाप्त होंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.

Rajasthan Board 5th Date Sheet 2026

तारीखविषय
20 फरवरीअंग्रेजी
21 फरवरीअंतराल (ब्रेक)
22 फरवरीरविवार अवकाश
23 फरवरीअंतराल (ब्रेक)
24 फरवरीगणित
25 फरवरीअंतराल (ब्रेक)
26 फरवरीहिंदी
27 फरवरीअंतराल (ब्रेक)
28 फरवरीपर्यावरण अध्ययन
1 मार्चरविवार अवकाश
2 मार्चहोलिका दहन अवकाश
3 मार्चधुलंडी (होली) अवकाश
4 मार्चअंतराल (ब्रेक)
5 मार्चविशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिंधी)

Rajasthan Board 8th Date Sheet 2026

तारीखविषय
19 फरवरीअंग्रेजी
20 फरवरीअवकाश (ब्रेक)
21 फरवरीहिंदी
22 फरवरीरविवार अवकाश
23 फरवरीविज्ञान
24 फरवरीअवकाश (ब्रेक)
25 फरवरीसामाजिक विज्ञान
26 फरवरीअवकाश (ब्रेक)
27 फरवरीगणित
28 फरवरीअवकाश (ब्रेक)
1 मार्चरविवार अवकाश
2 मार्चहोलिका दहन अवकाश
3 मार्चधुलंडी (होली) अवकाश
4 मार्चतृतीय भाषा (संस्कृत/ उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी/संस्कृतम्)

RBSE ने जारी की डेटशीट

RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: ऐसे करें डाउनलोड

जो छात्र RBSE 5वीं और 8वीं की डेट शीट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर पहुंचते ही RBSE 5th Timetable 2026 या RBSE 8th Timetable 2026 का लिंक दिखाई देगा.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर डेट शीट की PDF खुल जाएगी. छात्र इस PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं. भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालना भी फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, पहले ही दिन अंग्रेजी का पेपर

Previous article गिरते रुपये की मार ग्राहकों पर, अब 1 साल में 4 बार महंगी होगी मर्सिडीज कार
Next article Whole Wheat Jaggery Kheer Recipe: चीनी को कहें बाय-बाय, सर्दियों में बनाएं गुड़ वाली गेहूं की खीर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel