राजस्थान में सरकारी नौकरी करनी है? पहले समझें RPSC और RSSB के बीच का अंतर

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि वे किस स्तर की नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं. इसके बाद आप RPSC और RSSB के बीच का अंतर समझें.

By Shambhavi Shivani | June 26, 2026 8:05 AM

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के बीच अक्सर RPSC और RSSB को लेकर भ्रम रहता है. कई अभ्यर्थी इन सभी को एक ही संस्था समझ लेते हैं, जबकि इनका रोल अलग-अलग है. अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन संस्थाओं के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है.

RPSC (Rajasthan Public Service Commission)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राज्य का प्रमुख संवैधानिक आयोग है. इसका मुख्यालय अजमेर में स्थित है. आयोग की स्थापना 22 दिसंबर 1949 को हुई थी. यह आयोग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकालता है.

RPSC किन पदों पर भर्ती करता है?

  • RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा)
  • स्कूल लेक्चरर
  • कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर/प्रोफेसर
  • असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर (ACF)
  • सब-रजिस्ट्रार

RSSB (Rajasthan Staff Selection Board)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को पहले RSMSSB के नाम से जाना जाता था. इसका मुख्यालय जयपुर में है. इसकी स्थापना 29 जनवरी 2014 को की गई थी. यह बोर्ड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ के पदों पर भर्ती करता है.

RSSB किन पदों पर भर्ती करता है?

  • पटवारी
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
  • लैब असिस्टेंट
  • एलडीसी (LDC)
  • महिला सुपरवाइजर
  • CET आधारित विभिन्न भर्तियां

RPSC और RSSB में देखें अंतर

आधारRPSC (Rajasthan Public Service Commission)RSSB (Rajasthan Staff Selection Board)
स्थापना22 दिसंबर 194929 जनवरी 2014
मुख्यालयअजमेरजयपुर
प्रकृतिसंवैधानिक आयोगराज्य सरकार के अधीन चयन बोर्ड
मुख्य कार्यग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के पदों पर भर्तीग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ के पदों पर भर्ती
भर्ती का स्तरराजपत्रित (Gazetted) अधिकारीगैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारी
प्रमुख परीक्षाएंRAS, स्कूल लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, ACF, सब-रजिस्ट्रारपटवारी, VDO, जूनियर असिस्टेंट, LDC, लैब असिस्टेंट, महिला सुपरवाइजर, CET आधारित भर्तियां
चयनित पदों का स्तरप्रशासनिक और उच्च अधिकारीक्लेरिकल, तकनीकी और फील्ड स्तर के पद
किसके लिए उपयुक्तप्रशासनिक सेवाओं और उच्च पदों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारग्रुप C और D सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले उम्मीदवार

कौन सी सरकारी नौकरी है बेहतर?

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि वे किस स्तर की नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं. यदि लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है, तो RPSC और RAS परीक्षा पर फोकस करें. वहीं, यदि ग्रुप ‘C’ या ‘D’ की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो RSSB की भर्तियों पर नजर रखें.

यह भी पढ़ें- UP PCS 2026 के लिए आवेदन शुरू, 500 पदों पर होगी भर्तियां