NTA JIPMAT का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

NTA JIPMAT 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JIPMAT 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

By Ravi Mallick | June 2, 2026 10:24 PM

NTA JIPMAT 2026: मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से JIPMAT 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA JIPMAT परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित IIMs के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी.

NTA JIPMAT 2026 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NTA JIPMAT 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं.

NTA JIPMAT 2026 Admit Card Download

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

JIPMAT 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी. PwD और PwBD श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय की सुविधा भी मिलेगी.

एग्जाम पैटर्न

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
Quantitative Aptitude33132
Data Interpretation & Logical Reasoning33132
Verbal Ability & Reading Comprehension34136
कुल100400

JIPMAT 2026 परीक्षा पूरी तरह Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित होगी. प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 400 अंक निर्धारित हैं.

यह भी पढ़ें: शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस