NEET UG 2026: नीट ने बढ़ाई छात्रों की चिंता! एड्रेस चेंज करने में टेक्निकल गड़बड़ी, NTA ने किया ट्वीट

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए फॉर्म में एड्रेस चेंज करने पर टेक्निकल गड़बड़ी आ रही है. ऐसे में छात्रों की परेशानी को दूर करने के लिए NTA ने ट्वीट कर जानकारी दी.

By Shambhavi Shivani | May 18, 2026 1:30 PM

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर कई छात्र एड्रेस और एग्जाम सिटी अपडेट करने के बाद टेक्निकल समस्या का सामना कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि उन्होंने आवेदन फॉर्म में अपनी नई जानकारी अपडेट कर दी है और पोर्टल पर बदली हुई डिटेल्स भी दिखाई दे रही हैं, लेकिन जब वे कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर रहे हैं तो उसमें पुरानी जानकारी ही नजर आ रही है.

नीट यूजी में एड्रेस चेंज करने पर आ रही है टेक्निकल गड़बड़ी

एक छात्र ने इस संबंध में अधिकारियों को मेल कर बताया कि उसने NEET UG 2026 में अपना एड्रेस और एग्जाम सिटी बदल दी है, लेकिन डाउनलोड होने वाला कन्फर्मेशन पेज अब भी पुराना ही दिखा रहा है. इस पर जवाब देते हुए NTA ने भी एक ट्वीट किया है.

NTA ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपने ट्वीट में NTA ने कहा कि अगर सिटी चेंज रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाती है और परीक्षा केंद्र आवंटित हो जाता है, तो अपडेटेड जानकारी एडमिट कार्ड में दिखाई देगी. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कन्फर्मेशन पेज में पुरानी जानकारी दिखना जरूरी नहीं कि कोई गलती हो. फाइनल रूप से एग्जाम सिटी और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के समय अपडेट की जाएगी.

Nta के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इस जवाब के बाद कई छात्रों को राहत मिली है, हालांकि सोशल मीडिया पर अब भी कई अभ्यर्थी यह जानना चाह रहे हैं कि उनकी सिटी चेंज रिक्वेस्ट स्वीकार हुई है या नहीं. बता दें कि दोबारा नीट परीक्षा को लेकर NTA ने स्टूडेंट्स को एग्जाम सिटी चुनने की सुविधा दी है. हालांकि, इस बार फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी.

21 जून को दोबारा से होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई. इसके बाद दोबारा से नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: मैथ्स ने छुड़ाए पसीने, IIT रुड़की ने जारी किया पेपर, जानें क्या जाएगी कटऑफ