फिजिक्स ने बढ़ाई NEET छात्रों की टेंशन, बायोलॉजी से मिल सकते हैं अच्छे मार्क्स, जानिए कैसा रहा पूरा पेपर 

NEET UG Re Exam 2026 Paper Analysis: NEET यूजी री-एग्जाम में फिजिक्स वाले सेक्शन को टफ बताया जा रहा है. वहीं बायोलॉजी को थोड़ा आसान बताया गया. NCERT पढ़ने वाले छात्रों को राहत हुई. लेकिन टाइम मैनेजमेंट मुश्किल रहा.

By Shambhavi Shivani | June 22, 2026 11:21 AM

NEET UG Re Exam 2026 Paper Analysis: नीट री-एग्जाम को 21 जून को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. परीक्षा के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट और छात्रों का फीडबैक आने लगा है. कुछ ने पेपर को थोड़ा टफ बताया तो कुछ का कहना है कि फिजिक्स वाला सेक्शन बहुत टफ और ट्रिकी था.

अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स का क्या है कहना

दिल्ली के एक अस्पिरेंट ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर काफी मॉडरेट था. फिजिक्स का सेक्शन लंबा था और पिछली परीक्षा की तुलना में थोड़ा ज्यादा कठिन था. बायोलॉजी का सेक्शन ठीक था, जबकि कैमिस्ट्री का स्तर मध्यम रहा.

एक अन्य छात्र ने बताया, इस बार का पेपर पिछली परीक्षा से थोड़ा कठिन था. यह मेरा पहला प्रयास था और मुझे उम्मीद है कि लगभग 500 अंक मिल सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं अच्छी थीं.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से NEET परीक्षा में शामिल हुए एक अभ्यर्थी ने कहा, “पेपर काफी अच्छा था. मेरी तैयारी भी अच्छी थी. सिर्फ फिजिक्स थोड़ा मुश्किल लगा, बाकी सभी सेक्शन ठीक थे. कुल मिलाकर मेरा अनुभव अच्छा रहा. तमिलनाडु के चेन्नई में परीक्षा देने वाले छात्र तरुण ने भी कहा कि इस बार की पुनर्परीक्षा पहले की तुलना में अधिक चैलेंजिंग रहा.

क्या है एक्सपर्ट का कहना? 

रांची के PGT बायोलॉजी शिक्षक शशि कांत ने कहा कि बायोलॉजी सबसे आसान और स्कोरिंग सेक्शन रहा. बायोलॉजी में ज्यादातर प्रश्न सीधे NCERT से आए थे. केमिस्ट्री आसान था. कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनमें स्टूडेंट्स को विचार (Conceptual Questions) करना पड़ा. कुछ कैलकुलेशन आधारित थे. फिजिक्स का सेक्शन सबसे कठिन था और टाइम टेकिंग था. फिजिक्स सेक्शन में न्यूमेरिकल (Numerical) और Conceptual Question ज्यादा थे. 

फिजिक्स ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किलें

परीक्षा में फिजिक्स सेक्शन को सबसे कठिन बताया जा रहा है. छात्रों का कहना है कि इसमें कई कॉन्सेप्ट आधारित और न्यूमेरिकल प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा.

बायोलॉजी आसान था

बायोलॉजी सेक्शन को ज्यादातर छात्रों ने आसान से मध्यम स्तर का बताया. इसमें NCERT आधारित सीधे और जाने-पहचाने सवाल आए. बायोलॉजी में अच्छे मार्क्स हासिल करने वाले को टोटल मार्क्स में फायदा हो सकता है.

कैमिस्ट्री का स्तर कैसा रहा?

कैमिस्ट्री सेक्शन को मध्यम स्तर का माना गया. हालांकि कई छात्रों ने इसे लंबा बताया, जिसके कारण टाइम मैनेजमेंट चैलेंजिंग रहा. इसमें थ्योरी और एप्लिकेशन आधारित प्रश्नों का बैलेंस देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- कहीं उतरवाई गईं बालियां, कहीं बुरका पर मचा बवाल, NEET परीक्षा के दौरान क्यों चर्चा में रहे ये मामले?