[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने NEET री-एग्जाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा छात्रों पर बढ़ेगा प्रेशर

पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने NEET री-एग्जाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा छात्रों पर बढ़ेगा प्रेशर

0
पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने NEET री-एग्जाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा छात्रों पर बढ़ेगा प्रेशर
अन्नामलाई

NEET UG 2026: पूर्व भाजपा नेता के अन्नामलाई (K Annamalai) ने हाल ही में NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि क्वेश्चन पेपर को वायुसेना (IAF) के जरिए पहुंचाना, लंबी फ्रिस्किंग प्रक्रिया और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से सीधे निगरानी जैसे कदम सुरक्षा बढ़ाने के बजाय नई प्रशासनिक चुनौतियां भी पैदा कर सकते हैं.

छात्रों पर प्रेशर बढ़ेगा: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि नीट री-एग्जाम (NEET Re Exam) को लेकर जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है इससे छात्रों पर प्रेशर बढ़ेगा. उन्होंने परीक्षा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम को लेकर कहा कि इनमें CRPF और CISF की दो लेवल सुरक्षा, IAF द्वारा क्वेश्चन पेपर की एयरलिफ्टिंग, AI आधारित चार-स्तरीय CCTV निगरानी, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन सत्यापन, कई लेवल की फ्रिस्किंग और PMO की सीधी निगरानी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये कोई मिलिट्री लेवल की ऑपरेशन के लिए नहीं बल्कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए किए गए इंतजाम हैं.

पेपर लीक रोकने के लिए किए गए इंतजाम

आगे कहा कि हर स्टूडेंट पेपर लीक (Paper Leak) रोकने के लिए सरकार के अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और निगरानी के प्रयासों की सराहना करेगा, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी हुई जांच, लंबी फ्रिस्किंग प्रक्रिया और एग्जाम टाइमिंग को 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट किए जाने से छात्रों पर प्रेशर बढ़ सकता है.

सरकार छात्रों को पड़ने वाले प्रेशर को इग्नोर कर रही है

अन्नामलाई ने आगे कहा कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए कदम तो उठा रही है, लेकिन उसने NEET Aspirant के दिमाग पर पड़ने वाला मेंटल प्रेशर को इग्नोर कर दिया है. उनके अनुसार, स्टूडेंट्स महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा देने पहुंचते हैं और ऐसे में एडवांस सुरक्षा नियम नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उस उद्देश्य के विपरीत हैं, जिसमें परीक्षा से जुड़े प्रेशर को कम करने की बात कही गई है.

अन्नामलाई ने किया सवाल, टेक्निकल दिक्कतें सॉल्व क्यों नहींं हुई?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि लाखों छात्रों द्वारा NEET Re-Exam Admit Card 2026 डाउनलोड करने में आ रही टेक्निकल परेशानी का समाधान अब तक पूरी तरह क्यों नहीं हो पाया, जबकि अधिकारियों ने जल्द राहत का भरोसा दिया था.

गौरतलब है कि NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद सरकार ने री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. इसी क्रम में क्वेश्चन पेपर की सुरक्षा के लिए एयरफोर्स की मदद ली गई है और कई लेवल के तंत्र तैयार किया गया है. हालांकि, NTA द्वारा खंडन किए जाने के बावजूद री-एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर Paper Leak की अफवाहें भी सामने आती रही हैं.

Pratibha Samman
अप्लाई करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

टेलीग्राम पर लगी रोक

इस बीच, सरकार ने 22 जून 2026 तक भारत में Telegram की सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है. यह कदम परीक्षा से जुड़ी अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Telegram को 30 जून 2026 तक भारत में मैसेज एडिट (Message Editing) फीचर भी बंद रखने का निर्देश दिया है, ताकि परीक्षा से जुड़े फर्जी स्क्रीनशॉट और कथित पेपर लीक के दावे न फैल सकें

यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से पहले मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 जून तक Telegram बैन

Previous article जनता दरबार में 39 लोगों ने रखी अपनी शिकायतें, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
Next article मुजफ्फरपुर: कटरा बीडीओ की मनमानी पर प्रमंडलीय आयुक्त सख्त, डीएम को पत्र भेजकर मांगी जानकारी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel