JPSC PT Exam 2026: 19 अप्रैल को परीक्षा, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस

JPSC PT Exam 2026: JPSC परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. 19 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश देख लें.

By Shambhavi Shivani | April 17, 2026 11:56 AM

JPSC PT Exam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 19 अप्रैल को किया जा रहा है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो परीक्षा से पहले दिशा-निर्देश देख लें.

बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री

JPSC परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इसे ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in या jpscotr.com से डाउनलोड कर लें. परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

15 एग्जाम सेंटर पर होगी परीक्षा

JPSC की परीक्षा 19 अप्रैल को कुल 15 एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी. इसमें करीब 5700 स्टडूेंट्स शामिल हो सकते हैं. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी. इसके बाद दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी टाइमिंग 3 बजे से 5 बजे तक होगी.

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है.

टाइम पर पहुंचें एग्जाम सेंटर

आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें. निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. सभी कैंडिडेट्स समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें.

यह भी पढ़ें- चतरा की बेटी ने किया कमाल! CBSE 10वीं परीक्षा में हासिल किया 96.8%