ढाई घंटे में 150 सवाल, क्या गलत जवाब पर कटेंगे मार्क्स? देखें झारखंड TET का एग्जाम पैटर्न

JHTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. 21 मई तक JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर jacexamportal.in पर अप्लाई कर सकते हैं. जानें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्या है.

By Smita Dey | April 22, 2026 3:11 PM

JHTET 2026: अगर आप टीचर बनना चाहते हैं, तो झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) 2026 आपके लिए बहुत जरूरी परीक्षा है. यह एक स्टेट लेवल एग्जाम है, जिसे पास करने के बाद ही आप झारखंड के सरकरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. JHTET के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है.

साथ ही इस परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 21 मई 2026 तक है. 

JHTET परीक्षा का पैटर्न: दो लेवल में होगी परीक्षा 

झारखंड टेट परीक्षा दो लेवल पर आयोजित की जाती है:

  • पेपर 1 (Level 1): यह उन लोगों के लिए है, जो क्लास 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं.
  • पेपर 2 (Level 2): यह उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. दोनों ही पेपर 150 नंबर के होते हैं और आपको इन्हें हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है. अच्छी बात यह है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होती है.

JHTET 2026 Notification Check Here

JHTET 2026 सिलेबस

विषय का प्रकारपेपर-1 (कक्षा 1 से 5)पेपर-2 (कक्षा 6 से 8)
अनिवार्य विषय 1बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP)बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP)
अनिवार्य विषय 2भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू)भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू)
अनिवार्य विषय 3भाषा-2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा)भाषा-2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा)
विषय 4मैथ्स मुख्य विषय (कोई एक चुनें)
विषय 5पर्यावरण अध्ययन (EVS)• गणित और विज्ञान
विषय 6• सामाजिक विज्ञान (SST)
विषय 7• भाषा (Language)

JHTET 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर JHTET 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: CRPF में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई