[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्टोरिटी असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्टोरिटी असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

0
इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्टोरिटी असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
IB SA Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

IB SA Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सिक्योरिटी असिस्टेंट (Security Assistant) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 29 और 30 सितंबर 2025 को आयोजित होगी.

IB सिक्योरिटी असिस्टेंट परीक्षा चार शिफ्ट्स में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. दूसरी शिफ्ट 11:30 बजे से होगी. वहीं तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे और चौथी शिफ्ट शाम 5:30 बजे आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी है ताकि एंट्री में किसी तरह की समस्या न हो.

IB SA Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘IB Security Assistant Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज पर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालें.
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.

सैलरी डिटेल्स

IB सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक पे 21,700 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 69,100 रुपये तक जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. इस वजह से यह पद युवाओं के लिए आकर्षक अवसर बन जाता है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2471 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें से ओबीसी वर्ग के लिए 1015 पद, EWS के लिए 501 पद, एससी के लिए 574 पद और एसटी के लिए 426 पद आरक्षित हैं. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है. ऐसे में परीक्षा को लेकर प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट के सिक्रेट रूम में क्या करती हैं एयर होस्टेस, एविएशन कोर्स से पहले जान लें पूरा सच

Previous article Bihar Election 2025: बिहार की बहनों के लिए मोदी-नीतीश एकजुट, पीएम बोले- भाई को खुशी तब होगी जब बहन खुशहाल हो…
Next article Bihar News: टॉपर्स घोटाले के आरोपी बच्चा राय AIMIM में शामिल, औवेसी बिहार की इस सीट से लड़ायेंगे चुनाव
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel