[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: बिहार की बहनों के लिए मोदी-नीतीश एकजुट, पीएम बोले- भाई को खुशी तब होगी जब बहन खुशहाल हो…

Bihar Election 2025: बिहार की बहनों के लिए मोदी-नीतीश एकजुट, पीएम बोले- भाई को खुशी तब होगी जब बहन खुशहाल हो…

0
Bihar Election 2025: बिहार की बहनों के लिए मोदी-नीतीश एकजुट, पीएम बोले- भाई को खुशी तब होगी जब बहन खुशहाल हो…
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की और 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए. इस मौके पर पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए योजना के महत्व और राज्य में कानून व्यवस्था पर जोर दिया.

पीएम मोदी का संदेश: पैसा सीधे महिलाओं के खाते में

पीएम मोदी ने कहा, “अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते. आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे. कोई एक पैसा नहीं मार सकता. पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था.” उन्होंने कहा कि बेटियां और महिलाएं आज सुरक्षित हैं और उनके अधिकारों की रक्षा हो रही है.

नीतीश के नेतृत्व में कानून का राज

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित है. उन्होंने याद दिलाया कि राजद की सरकार के दौरान अराजकता और नक्सली आतंक महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती था. “आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की है. अब बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं.”

बेटियों और महिलाओं की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में फोर्स और पुलिस में काम कर रही हैं. लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं.” महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि सरकार लगातार उनके विकास और सुरक्षा के लिए काम कर रही है.

पीएम मोदी जीविका दीदियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए. भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए और उनका अभिवादन किया. वहीं, गयाजी की नूरजहां खातून को निर्देश दिए कि वे हफ्ते में 50 दीदियों को इकट्ठा कर योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी दें, ताकि और लोगों को प्रेरणा मिल सके.

Also Read: Bihar Politics: सीएम नीतीश ने लालू पर साधा निशाना, बोले- पिछली सरकार केवल परिवार देखती थी, हम जनता के लिए काम करते हैं

Previous article Kanya Pujan Mehndi Design For Girl Child: कन्या पूजन पर बच्चों के हाथ में लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, दुर्गा पूजा बनेगी और भी खास
Next article इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्टोरिटी असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel