CSIR UGC NET के लिए जल्द करें अप्लाई, देखें एग्जाम डेट

CSIR UGC NET Exam 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. देशभर में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है.

By Ravi Mallick | June 12, 2026 11:51 PM

CSIR UGC NET Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए.

CSIR UGC NET जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है.

CSIR UGC NET Exam 2026: ऐसे करें आवेदन

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • CSIR UGC NET June 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित किया गया है.

CSIR UGC NET Exam कब होगी परीक्षा?

आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को 22 और 23 जून 2026 को करेक्शन विंडो की सुविधा भी मिलेगी. परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे.

CSIR UGC NET 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं वाराणसी के ये मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर बनने का सपना होगा सच