[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CM विजय ने बिना NEET के MBBS में एडमिशन की उठाई मांग, 12वीं के रिजल्ट को बताया जरूरी

CM विजय ने बिना NEET के MBBS में एडमिशन की उठाई मांग, 12वीं के रिजल्ट को बताया जरूरी

0
CM विजय ने बिना NEET के MBBS में एडमिशन की उठाई मांग, 12वीं के रिजल्ट को बताया जरूरी
CM विजय (Image: X)

देशभर में NEET परीक्षा के आयोजन और उसमें सामने आई धांधली व गड़बड़ियों को लेकर चल रही भारी बहस के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने केंद्र सरकार के सामने स्टूडेंट्स का पक्ष रखा है. नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेते हुए सीएम विजय ने इस पूरे विवाद के बीच तमिलनाडु के स्टूडेंट्स का पक्ष मजबूती से रखा और उन्होंने मांग की कि राज्य को इस परीक्षा से पूरी तरह छूट मिलनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि परीक्षा सिस्टम में कमियों और इस मौजूदा ढांचे की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान गांवों और गरीब परिवारों से आने वाले होनहार बच्चों को उठाना पड़ रहा है.

CM Vijay ने 12वीं मार्कशीट को बताया सही

12वीं के मार्क्स पर हो एडमिशन: सीएम विजय ने केंद्र सरकार से अपील की है कि तमिलनाडु को अपनी राज्य कोटा सीटों (MBBS, BDS और AYUSH) पर मेडिकल दाखिले के लिए NEET के बजाय सिर्फ 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के नंबरों को आधार बनाने की इजाजत दी जाए.

कोचिंग के खर्च से परेशान हैं गरीब छात्र: उन्होंने दलील दी कि गांवों और कमजोर परिवारों के बच्चे बड़े शहरों की महंगी कोचिंग क्लासों का भारी-भरकम खर्च नहीं उठा पाते. मौजूदा सिस्टम में बिना कोचिंग के इस परीक्षा को पास करना बहुत मुश्किल है जिससे इन बच्चों को बराबरी का मौका नहीं मिल रहा.

समान मौकों की मांग: तमिलनाडु सरकार का मानना है कि इस नेशनल एंट्रेंस एग्जाम से सिर्फ शहरों में रहने वाले और अमीर परिवारों के छात्रों को ही फायदा मिलता है. सभी वर्ग के बच्चों के साथ न्याय करने के लिए राज्य को इस सिस्टम से बाहर रखना जरूरी है.

क्या है पूरा विवाद?

यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु ने इस परीक्षा का विरोध किया हो. यहां राज्य सरकार पिछले कई सालों से लगातार NEET के खिलाफ अपनी आवाज उठाती आ रही है. राज्य का तर्क है कि किसी भी स्टूडेंट की काबिलियत को जांचने के लिए उसकी स्कूल की लंबी पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा के नंबर ही सबसे सही तरीका हैं न कि सिर्फ एक दिन का कोई एंट्रेंस एग्जाम.

हाल ही में NEET परीक्षा के मैनेजमेंट और निष्पक्षता पर उठे सवालों ने इस बहस को और तेज कर दिया है. जहां एक तरफ केंद्र सरकार इस परीक्षा को देशभर में मेडिकल पढ़ाई का स्तर एक जैसा रखने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी मानती है वहीं तमिल नाडु की इस मांग ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. नीति आयोग की इस बड़ी मीटिंग में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार जैसे कई मुद्दे उठाए लेकिन मेडिकल एडमिशन में बदलाव को लेकर दिया गया उनका यह बयान सबसे ज्यादा सुर्खियों में है.

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

Previous article कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा
Next article Giridih News :कम अनाज देने व आंगनबाड़ी सेविका के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel