[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम शेड्यूल

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम शेड्यूल

0
सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम शेड्यूल
एग्जाम में कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Central Bank of India Apprentice Exam: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 4500 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

Central Bank of India Apprentice Exam: एग्जाम डेट और पैटर्न

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और इसकी कुल अवधि 60 मिनट होगी. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. ऑनलाइन परीक्षा में कुल पांच सेक्शन होंगे और हर सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे.

प्रश्न पत्र में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. जनरल इंग्लिश को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी में होंगे.

  • जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस – 20 प्रश्न
  • जनरल इंग्लिश – 20 प्रश्न
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग – 20 प्रश्न
  • कंप्यूटर नॉलेज – 20 प्रश्न
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज – 20 प्रश्न

Central Bank of India Apprentice Exam Date Notice Check Here

इस तरह परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हुई थी और बढ़ी हुई अंतिम तिथि 28 जून 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए. भर्ती में कुल 4500 पद हैं. इनमें 1903 पद अनारक्षित, 1049 ओबीसी, 454 ईडब्ल्यूएस, 701 एससी और 393 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 31 मई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में क्रेडिट ऑफिसर की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

Previous article पटना में सोशल मीडिया पर लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, युवती समेत तीन गिरफ्तार
Next article बेगूसराय के बलिया स्टेशन रोड पर हल्की बारिश से ही जलजमाव, नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel