[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CAT 2025: आईआईएम में MBA का सपना? आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

CAT 2025: आईआईएम में MBA का सपना? आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

0
CAT 2025: आईआईएम में MBA का सपना? आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन
CAT 2025

CAT 2025: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ज़रूरी खबर है. आज, 13 सितंबर को आवेदन की अंतिम तिथि है. जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे देर न करें और शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

परीक्षा का आयोजन IIM कोझिकोड करेगा

CAT 2025 का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड द्वारा किया जा रहा है. इस वर्ष परीक्षा के संयोजक प्रोफेसर पी. एन. राम कुमार होंगे. आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी और अब यह समाप्ति की ओर है. परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर होगा.

परीक्षा शहर का चयन कैसे होगा?

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद उन्हीं शहरों में से किसी एक को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया जाएगा. यदि पसंदीदा शहर उपलब्ध नहीं होता है, तो पास का शहर आवंटित किया जाएगा.

CAT 2025 एप्लीकेशन फीस

  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए :1300 रुपए
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए :2600 रुपए
    आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक (एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45%) होना आवश्यक है.

CAT 2025 परीक्षा पैटर्न और शहर

इस बार CAT परीक्षा देशभर के लगभग 170 शहरों में होगी. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और हॉल टिकट के बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

CAT 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • CAT 2025 रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें.
  • आवेदन पत्र सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

IIM में प्रवेश की प्रक्रिया

CAT स्कोर IIM प्रवेश की पहली सीढ़ी है. इसके बाद प्रत्येक IIM अपने अलग-अलग मानदंड अपनाता है. शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव और विविधता कारकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. IIM अहमदाबाद, बैंगलोर और कलकत्ता जैसे पुराने IIM अक्सर CAT स्कोर को अधिक महत्व देते हैं. अंतिम चयन के लिए इंटरव्यू और अन्य चरण भी पूरे करने होते हैं.

यह भी पढ़ें: Hindi Diwas Special: हिंदी में बनाना चाहते हैं करियर? ये 5 कोर्स दिलाएंगे गारंटीड नौकरी

Previous article Coconut Kheer Recipe: इस तरह बनाएं नारियल की खीर जो स्वाद में हो लाजवाब
Next article Baaghi 4 Worldwide Collection: दुनियाभर में बागी 4 की निकली हवा, कलेक्शन देख चकरा जाएगा माथा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel