[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार बीएड का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

बिहार बीएड का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
बिहार बीएड का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Bihar BEd CET Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

Bihar BEd CET Admit Card 2025: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU-Muzaffarpur) ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar BEd CET परीक्षा की डिटेल्स

इस परीक्षा के जरिए बिहार राज्य के विभिन्न कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है क्योंकि बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

Bihar BEd CET Admit Card 2025 Download Link

How to Download Bihar BEd CET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाएं.
होमपेज पर “Bihar BEd CET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
अब मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें.

एडमिट कार्ड में कौन सी डिटेल्स चेक करें?

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं. किसी भी गलती की स्थिति में अभ्यर्थी तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें.

बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार biharcetintbed-brabu.in पर जाकर बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें, अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और एडमिट कार्ड प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें: SSC का नया X अकाउंट लॉन्च, अब सीधे मिलेगी Vacancy और Exam की जानकारी

Previous article Aloo Butter Masala Recipe: पार्टी की शाम होगी और भी खास, जब घर पर बनेगा टेस्टी और क्रीमी आलू बटर मसाला
Next article JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: जेएनवी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें Apply
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel