[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: जेएनवी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें Apply

JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: जेएनवी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें Apply

0
JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: जेएनवी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें Apply
JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026 के लिए सांकेतिक तस्वीर (PC- Freepik)

JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2026 के लिए कक्षा 9 और 11 की रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह कदम उन छात्रों के लिए मददगार है जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे. यहां आप JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026 की डिटेल चेक करें.

JNVST 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in पर जाएं
कक्षा 9 या कक्षा 11 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक डिटेल भरें और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
एकेडमिक डिटेल भरें और छात्र व अभिभावक दोनों के सिग्नेचर अपलोड करें.
सभी डिटेल ध्यान से चेक करें और फॉर्म सबमिट करें.

JNVST 2026 परीक्षा पैटर्न क्या है?

कक्षा 9: इंग्लिश, हिंदी, गणित और सामान्य विज्ञान; 100 प्रश्न, कुल 100 अंक.
कक्षा 11: मेंटल एबिलिटी, इंग्लिश, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित; 100 प्रश्न, कुल 100 अंक.
दोनों परीक्षाओं की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट.

JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

एग्जाम खत्म होने के बाद NVS शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की सूची जारी करेगा. चयनित छात्रों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट, एकेडमिक सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. JNV के प्रधान द्वारा चयनित छात्रों को SMS और स्पीड पोस्ट के जरिए सूचना दी जाएगी.

JNVST Class 9th and 11th Admissions 2026: क्या करना होगा?

रजिस्ट्रेशन सभी इच्छुक छात्रों के लिए अनिवार्य है. समय पर आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके. आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को रेगुलर चेक करें. इस प्रकार छात्र अपने आवेदन समय पर जमा कर JNVST 2026 में भाग लेने का मौका सुरक्षित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BHU Admission 2025: बीएचयू के इस कोर्स में पक्की है सीट तो फटाफट भर दें Fees, देखें नए Notice में क्या?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel