[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आने वाला है ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

आने वाला है ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

0
आने वाला है ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
AIBE 20 के लिए नोटिफिकेशन जल्द (सांकेतिक तस्वीर)

AIBE 20 Notification 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 Exam 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है. इस नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन तिथियों का भी ऐलान किया जाएगा. इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध होगी.

AIBE 20 के लिए कैसे करें अप्लाई?

AIBE 20 Exam 2025 में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी. जब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, तो अभ्यर्थी allindiabarexamination.com पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज और फीस संबंधी जानकारी भी उस पेज पर उपलब्ध कराई जाएगी. अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि वे निर्धारित समयसीमा में फॉर्म भरें और सही जानकारी भरें, ताकि आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार हो सके.

कौन कर सकता है अप्लाई?

AIBE 20 में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि अभ्यर्थी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री (3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय LLB) प्राप्त की हो. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं जबकि SC/ST कैटेगरी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे हर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है.

पासिंग पर्सेंटेज और सर्टिफिकेट

AIBE परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित पासिंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होता है. जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45% अंक लाना होता है. वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पासिंग अंक 40 प्रतिशत निर्धारित हैं. सफल उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से लॉ प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है. यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद ही कोई अभ्यर्थी भारत में वकालत करने का अधिकारी बनता है.

यह भी पढ़ें: 1732 पदों पर Sarkari Naukri का मौका, इस दिन से आवेदन शुरू

Previous article Dry Fruit Rasmalai Recipe: जब मन करे खाने का कुछ मीठा और शाही, तो बनाएं यह रसमलाई रेसिपी
Next article 17 से 25 सितंबर तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे भाजपा कार्यकर्ता
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel