[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Dinkar Jayanti: दिनकर के जीवन पर 200 शब्दों का स्पीच आईडिया, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Dinkar Jayanti: दिनकर के जीवन पर 200 शब्दों का स्पीच आईडिया, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

0
Dinkar Jayanti: दिनकर के जीवन पर 200 शब्दों का स्पीच आईडिया, तालियों से गूंज उठेगा हॉल
दिनकर जयंती स्पीच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Dinkar Jayanti Speech In Hindi: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का नाम हिंदी साहित्य में वह प्रकाश है, जिसने अपनी तेजस्वी वाणी और कविताओं से पीढ़ियों को प्रेरित किया. आज भी जब कोई मंच से उनके जीवन और विचारों पर बोलता है, तो श्रोताओं का हृदय गर्व से भर उठता है. 23 सितंबर को रामधारी सिंह दिनकर की जयंती (Ramdhari Singh Dinkar Jayanti) मनाई जाती है. इस मौके पर छात्र स्कूल और कॉलेज में स्पीच देते हैं. ऐसे में आज हम आपको दिनकर पर 3 छोटे लेकिन प्रभावी स्पीच बताएंगे. हालांकि, इससे पहले जानते हैं उनके जीवनी के बारे में.

23 सितंबर 1908 को हुआ जन्म

रामधारी सिंह दिनकर (Ramdhari Singh Dinkar Birth) का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था. बचपन में ही पिता का साया उठ गया, लेकिन शिक्षा के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ. उन्होंने इतिहास से स्नातक की पढ़ाई की और फिर साहित्य की राह चुनी. उनकी कविताओं में देशभक्ति, क्रांति और समाज सुधार की गहरी झलक मिलती है.

दिनकर की रचनाओं में मिलती है इतिहास और संस्कृति की झलक

उनकी प्रमुख रचनाओं में रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा, हुंकार और संस्कृति के चार अध्याय शामिल हैं. दिनकर की लेखनी केवल कविता तक सीमित नहीं रही, उन्होंने इतिहास, संस्कृति और राजनीति पर भी गंभीर लेखन किया. आजादी के दौर में उनकी कविताएं युवाओं में ऊर्जा और साहस जगाने का काम करती थीं. दिनकर को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया और उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी मिली. उनका व्यक्तित्व इस बात का प्रमाण है कि साहित्य केवल शब्द नहीं, बल्कि समाज को बदलने की ताकत रखता है.

Dinkar Jayanti Speech In Hindi: स्पीच 1: राष्ट्रकवि दिनकर का परिचय

नमस्कार,

आज मैं बात करूंगा/करूंगी हिंदी के महान कवि रामधारी सिंह दिनकर की, जिन्हें राष्ट्रकवि के रूप में जाना जाता है. उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार में हुआ. उनकी कविताओं में देशभक्ति और वीरता की गूंज सुनाई देती है. रश्मिरथी और हुंकार जैसी रचनाओं ने युवाओं के मन में क्रांति की ज्वाला जगाई. आज भी जब उनकी पंक्तियां सुनाई देती हैं तो हृदय गर्व और साहस से भर उठता है. धन्यवाद.

Dinkar Jayanti Speech In Hindi: स्पीच 2: दिनकर – शब्दों के योद्धा

आदरणीय उपस्थितजन,

रामधारी सिंह दिनकर केवल कवि नहीं थे, बल्कि शब्दों के योद्धा थे. आजादी की लड़ाई के समय उनकी कविताएं युवाओं में हिम्मत जगाती थीं. परशुराम की प्रतीक्षा और संस्कृति के चार अध्याय जैसे ग्रंथों ने साहित्य को नई दिशा दी. दिनकर जी ने हमें सिखाया कि कलम की ताकत तलवार से भी बड़ी होती है. सच में, वे हिंदी के गौरव हैं. धन्यवाद.

Dinkar Jayanti Speech In Hindi: स्पीच 3: प्रेरणा स्रोत दिनकर

सभी को नमस्कार,
राष्ट्रकवि दिनकर जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है. साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने साहित्य और राजनीति दोनों में योगदान दिया. उनकी कविताओं में ऊर्जा, साहस और संस्कृति की गहराई मिलती है. पद्मभूषण से सम्मानित दिनकर हमें यह संदेश देते हैं कि कठिनाइयों के बावजूद सपनों को साकार किया जा सकता है. आइए, हम सब उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर भाषण कैसे दें? ऐसे की शुरुआत तो तालियों से होगा स्वागत

Previous article Chocolate Dosa Recipe: पनीर, आलू नहीं इस चीज से बनाईए फ्यूजन डोसा, खाने वाले भी हो जाएंगे हैरान 
Next article झारखंड की जनसंख्या: बीते 1 दशक में बढ़ी करीब 69 लाख लोगों की आबादी, लातेहार और रांची में सबसे अधिक, देखिए रिपोर्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel