[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर

डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर

0
डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SEO vs Digital Marketing: आज के समय में लगभग हर बिजनेस अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाना चाहता है. इसी वजह से SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कई लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. SEO, डिजिटल मार्केटिंग का एक हिस्सा है, जबकि डिजिटल मार्केटिंग का दायरा इससे कहीं बड़ा होता है. अगर आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इन दोनों (SEO vs Digital Marketing) के बीच में अंतर क्या है. 

क्या है SEO?

SEO यानी Search Engine Optimization. इसका मुख्य उद्देश्य किसी वेबसाइट या ब्लॉग को Google जैसे सर्च इंजन में बेहतर रैंक दिलाना होता है. जब कोई व्यक्ति किसी सब्जेक्ट को Google पर सर्च करता है, तो SEO की मदद से वेबसाइट को सर्च रिजल्ट में ऊपर लाने की कोशिश की जाती है. 

SEO में कीवर्ड रिसर्च, कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन, वेबसाइट की स्पीड सुधारना, बैकलिंक बनाना और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करना जैसे काम शामिल होते हैं. अच्छी SEO स्ट्रेटेजी वेबसाइट पर बिना एडवर्टाइजमेंट के ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने में मदद करती है. 

क्या है Digital Marketing?

डिजिटल मार्केटिंग में इंटरनेट के जरिए किसी प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड का प्रचार किया जाता है. इसमें सिर्फ SEO ही नहीं, बल्कि कई दूसरे तरीके भी शामिल होते हैं. 

डिजिटल मार्केटिंग के प्रमुख हिस्सों में सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, सर्च इंजन मार्केटिंग (SEM), पे-पर-क्लिक (PPC) विज्ञापन, वीडियो मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और मोबाइल मार्केटिंग जैसी स्ट्रेटेजी शामिल हैं. 

SEO vs Digital Marketing: एसईओ और डिजिटल मार्केटिंग में मुख्य अंतर

अंतर का आधारडिजिटल मार्केटिंग एसईओ (SEO)
स्कोप यह एक बहुत बड़ा क्षेत्र है. इसमें इंटरनेट पर होने वाली हर मार्केटिंग एक्टिविटी शामिल है.यह डिजिटल मार्केटिंग का ही एक हिस्सा है, जो सिर्फ सर्च इंजन पर काम करता है.
कॉस्ट इसमें फ्री और पेड (Paid Ads, स्पॉन्सरशिप) दोनों तरह के तरीके शामिल होते हैं.यह पूरी तरह से ‘ऑर्गेनिक’ यानी फ्री होता है. इसके लिए गूगल को पैसे नहीं देने पड़ते.
चैनल्स इसमें ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एसएमएस, यूट्यूब और ऐप्स सब आते हैं.इसका संबंध सिर्फ गूगल, बिंग या याहू जैसे सर्च इंजनों से होता है.
रिजल्ट का समयपेड एड्स चलाकर इसमें तुरंत (24 घंटे के अंदर) रिजल्ट या सेल्स मिल सकती है.यह एक लंबी प्रक्रिया है. इसमें रैंक करने और रिजल्ट दिखने में महीनों लग जाते हैं.

किस फील्ड में करियर के ज्यादा मौके हैं?

आज के समय में दोनों ही (SEO vs Digital Marketing) फील्ड में रोजगार के अच्छे अवसर हैं. अगर आपको वेबसाइट, कंटेंट, डेटा एनालिसिस और Google सर्च की वर्क सिस्टम समझने में इंटरेस्ट है, तो SEO आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

वहीं अगर आपको सोशल मीडिया, ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट, ब्रांड प्रमोशन, कंटेंट प्लानिंग और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना पसंद है, तो Digital Marketing बेहतर करियर विकल्प हो सकता है. कई कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को भी प्राथमिकता देती हैं जिन्हें SEO और Digital Marketing दोनों की जानकारी हो.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन में लेने जा रहे हैं एडमिशन तो उससे पहले सीखें ये 7 Skills, एक्सपर्ट ने बताया बहुत जरूरी है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel