[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance यूपी बोर्ड के लिए नोट्स कैसे बनाएं कि सब याद रहे, देखें सबसे आसान तरीका

यूपी बोर्ड के लिए नोट्स कैसे बनाएं कि सब याद रहे, देखें सबसे आसान तरीका

0
यूपी बोर्ड के लिए नोट्स कैसे बनाएं कि सब याद रहे, देखें सबसे आसान तरीका
UP Board Exam 2026 की तैयारी कर रही छात्रा की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में आवेदन करने वाले स्टू़डेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exam 2026) की डेटशीट जारी हो गई है. बोर्ड की तरफ से एग्जाम का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. बोर्ड एग्जाम की तैयारी में खुद के बनाए नोट्स काफी काम आते हैं. ऐसे में यहां यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए नोट्स बनाने के सबसे आसान और बेस्ट तरीके के बारे में जानते हैं.

UP Board Exam 2026: ऐसे बनाएं नोट्ल

लंबा नहीं छोटा और आसान लिखो: नोट्स का मतलब ये नहीं कि किताब फिर से कॉपी में लिख दो. नोट्स हमेशा छोटे. सिंपल और पॉइंट में होने चाहिए. जो बातें जरूरी हैं वही लिखो. जैसे डेफिनिशन. फॉर्मूले. साल. नाम या डायग्राम के पास लिखी छोटी जानकारी. इससे रिवीजन बहुत जल्दी होता है.

हर चैप्टर के लिए कलर कोडिंग करो: कलर पेन या हाईलाइटर का इस्तेमाल नोट्स को यादगार बना देता है. मान लो साइंस में फॉर्मूले ब्लू से लिखो. डेफिनिशन ग्रीन से और डायग्राम वाली बातें येलो से. इससे नोट्स खुलते ही दिमाग तुरंत एक्टिव हो जाता है और याद भी जल्दी रह जाता है.

माइंड मैप और चार्ट बनाओ: जो टॉपिक बड़े लग रहे हैं उन्हें माइंड मैप में बदल दो. एक पेज पर बीच में टॉपिक लिखो और चारों तरफ छोटे छोटे पॉइंट्स. इससे बड़ा चैप्टर भी एक झटके में revise हो जाता है. इतिहास. राजनीति. भूगोल और साइंस में यह तरीका कमाल करता है.

पिछले सालों के पेपर देखते हुए नोट्स बनाओ: UP Board में अक्सर पूछे जाने वाले टॉपिक वही होते हैं जो हर साल किसी न किसी तरीके से आते रहते हैं. ऐसे में पिछले सालों के पेपर खोलकर देखें कि कौन सा चैप्टर कितना important है. उसी हिसाब से नोट्स बनाओ. इससे आपका फोकस सही जगह रहेगा और पढ़ाई भी आधी हो जाएगी.

खुद पढ़कर बोलो और फिर लिखकर नोट्स तैयार करो

सबसे असरदार तरीका वही है जो बच्चे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. एक बार टॉपिक पढ़ो. फिर आंख बंद कर बोलने की कोशिश करो कि क्या समझ आया. जो याद रह जाए. वही नोट्स में लिख दो. इससे वही चीजें कॉपी में जाएंगी जो दिमाग में बैठ चुकी हैं. और रिवीजन के समय आपको बार-बार समझाने की झंझट नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए सुबह कब उठें? फिजिक्सवाला अलख पांडे की सलाह, इस गलती से जरूर बचें!

Previous article Spring Onion Pakora: ठंड के दिनों में बनाएं स्वादिष्ट हरे प्याज के पकौड़े, गरमा-गरम चाय के साथ करें सर्व
Next article 21,000 से कम में खरीदें 50MP फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन, पुराने मॉडल के बदले Flipkart दे रहा गजब का ऑफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel