[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई भी, 5 तरीकों से निकाल सकते हैं खुद की फीस

कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई भी, 5 तरीकों से निकाल सकते हैं खुद की फीस

0
कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई भी, 5 तरीकों से निकाल सकते हैं खुद की फीस
Part Time Earning पर डिस्कस करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Part Time Earning Option: अगर आप भी सोचते हैं कि पढ़ते-पढ़ते पैसे कैसे कमाए जाएं, तो यहां 5 आसान और भरोसेमंद तरीके के बारे में जान सकते हैं. कॉलेज के साथ पार्ट टाइम कमाई (Part Time Earning Option) से आप अपनी फीस खुद निकाल सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन तरीकों को अपनाने के लिए फुल टाइम जॉब की जरूरत नहीं होती. बस थोड़ी मेहनत, थोड़ा समय और सही प्लानिंग चाहिए.

Part Time Earning Option: फ्रीलांसिंग से बढ़िया कमाई

फ्रीलांसिंग आज छात्रों के बीच सबसे फायदेमंद तरीका बन चुका है. अगर आपको कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट आता है, तो आप आसानी से घर बैठे काम ले सकते हैं. कई वेबसाइट्स हैं जहां स्टूडेंट्स पार्ट टाइम प्रोजेक्ट लेकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. इसका फायदा यह है कि काम आप अपनी पढ़ाई के हिसाब से कर सकते हैं और कमाई भी स्थिर रहती है.

ऑनलाइन ट्यूशन

अगर आप किसी भी सब्जेक्ट में अच्छे हैं, जैसे मैथ्स, फिजिक्स, इंग्लिश या स्कूल लेवल के कोई भी विषय, तो ऑनलाइन ट्यूशन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आजकल कई स्टूडेंट्स स्कूल के बाद ऑनलाइन क्लास लेते हैं और माता-पिता भी घर से पढ़ाई को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. आपको बस मोबाइल, एक नॉर्मल हेडसेट और थोड़ा समय चाहिए. शुरुआत में 3 से 4 बच्चों को पढ़ाकर भी बढ़िया कमाई हो जाती है.

सोशल मीडिया मैनेजमेंट

आज हर छोटा-बड़ा बिजनेस सोशल मीडिया पर मौजूद है. लेकिन हर किसी के पास पोस्ट बनाने, रील शूट करने या अकाउंट चलाने का समय नहीं होता. अगर आपको इंस्टाग्राम चलाना, कैप्शन लिखना या ट्रेंडिंग कंटेंट बनाना आता है, तो आप सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं.

ब्लॉगिंग या YouTube

अगर आपको किसी भी विषय में अच्छी पकड़ है, चाहे पढ़ाई, कुकिंग, गेमिंग या कोई हॉबी है तो ब्लॉगिंग और YouTube शानदार तरीका है. शुरुआत में थोड़ा समय लगता है लेकिन एक बार चैनल या ब्लॉग चल पड़ा तो कमाई अच्छी हो जाती है. सबसे बड़ी बात इसे जब चाहे कर सकते हैं.

ट्रांसलेटर जॉब

अगर आप अंग्रेजी और हिंदी या किसी भी दो भाषाओ में अच्छे हैं, तो ट्रांसलेशन का काम बड़ा पैसा देता है. कंपनियां, वेबसाइटें, और कई क्रिएटर्स हमेशा ट्रांसलेटर ढूंढते रहते हैं. ये काम टाइम-फ्लेक्सिबल होता है और पढ़ाई के बीच आराम से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गलत किताबों का चक्कर खत्म! UPSC, SSC, Banking के लिए ऐसे चुनें Best Books

Previous article Gold Limits: अपने घर में आप कितना रख सकते हैं सोना? जानें लिमिट और इनकम टैक्स का नियम
Next article रांची में कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम, कितना रहेगा तापमान, कब हो सकती है बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel