[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम, कितना रहेगा तापमान, कब हो सकती है बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट

रांची में कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम, कितना रहेगा तापमान, कब हो सकती है बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट

0
रांची में कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम, कितना रहेगा तापमान, कब हो सकती है बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट
ठंड के मौसम में सुबह-सुबह काम पर निकला मजदूर.

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में अगले 15 दिन का मौसम कैसा रहने वाला है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा. राजधानी में कब बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन सबका अपडेट दे दिया है. मौसम विभाग ने रांची के लिए 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

21 से 27 नवंबर तक शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 21 से 27 नवंबर तक झारखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद वाले सप्ताह यानी 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में कुल मिलाकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.

सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा उच्चतम तापमान

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है. 21 से 27 नवंबर के बीच झारखंड का उच्चतम तापमान 24 से 31 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच उच्चतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड से 31 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

Jharkhand Weather: न्यूनतम तापमान 8 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच इसके 10 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य या सामान्य से कम है. 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच के सप्ताह में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. इसके सप्ताह के दौरान 8 डिग्री सेंटीग्रेड से 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सामान्य से 31% अधिक वर्षा

मौसम केंद्र ने बताया है कि 1 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच 7 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हुई. 10 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, तो 3 जिलों में सामान्य वर्षापात दर्ज किया गया. 4 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई. कुल मिलाकर झारखंड में इस मानसून के सीजन में सामान्य से 31 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गयी.

13 से 19 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर शीतलहर-सी स्थिति

पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा. सप्ताह के दौरान उच्चतम पारा 24 से 31 डिग्री के बीच रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहा. राज्य का न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेंटीग्रेड से 15 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रिकॉर्ड किया गया. 13 से 19 नवंबर के बीच झारखंड में उत्तर-पश्चिम से उत्तर की ओर चलने वाली हवाओं की वजह से कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति देखी गयी.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में जमा 101 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं, किसको मिलेंगे ये पैसे?

झारखंड में 75 करोड़ का ‘आधार स्कैम’, स्कूली छात्रों से 2 साल से हो रही वसूली, भाजपा का सनसनीखेज आरोप

पलामू में एक्शन में पुलिस, 32 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार

झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ, जानें, किस जिले में है सबसे ज्यादा ठंड

Previous article 21 November Top News: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, NIA ने दिल्ली ब्लास्ट केस में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक क्लिक में पढ़ें शुक्रवार की टॉप 20 खबरें
Next article गंगा-ब्रह्मपुत्र नहीं! यूरोप की यह नदी 10 देशों से बहती और 4 राजधानियों को जोड़ती है, जानें इसकी कहानी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel