[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance सिर्फ 5 दिनों में बनें ड्रोन एक्सपर्ट, सरकारी इंस्टीट्यूट से करें ये कोर्स

सिर्फ 5 दिनों में बनें ड्रोन एक्सपर्ट, सरकारी इंस्टीट्यूट से करें ये कोर्स

0
सिर्फ 5 दिनों में बनें ड्रोन एक्सपर्ट, सरकारी इंस्टीट्यूट से करें ये कोर्स
Drone Training Course (सांकेतिक तस्वीर)

Drone Training Course: आज के समय में तकनीक ने हर क्षेत्र में क्रांति ला दी है. खासकर ड्रोन टेक्नोलॉजी ने अलग ही पहचान बनाई है. ड्रोन का उपयोग सुरक्षा निगरानी से लेकर फिल्म निर्माण और कृषि तक में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इस तकनीक के बढ़ते महत्व को देखते हुए ड्रोन पायलट बनने की मांग तेजी से बढ़ रही है. यदि आप भी ड्रोन उड़ाना सीखना चाहते हैं तो सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर से बेहद कम खर्च में प्रशिक्षित हो सकते हैं.

Drone Training Course: ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स

ड्रोन उड़ाने के लिए सिर्फ शौक से काम नहीं चलेगा. भारत सरकार की तरफ से Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने ड्रोन संचालन के लिए कई सख्त नियम बनाए हैं. इन नियमों के तहत मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ही ट्रेनिंग जरूरी है ताकि भविष्य में लाइसेंस प्राप्त कर पाएं. इससे न केवल सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होता है बल्कि ड्रोन से जुड़े कई करियर विकल्प भी खुलते हैं. ड्रोन पायलट बनने के लिए औपचारिक ट्रेनिंग अनिवार्य मानी जाती है.

दिनकवर किए गए विषय
दिन 1UAS नियम और विनियम
उड़ान के मूल सिद्धांत
एटीसी प्रक्रियाएँ और रेडियो टेलीफोनी
फिक्स्ड विंग ऑपरेशंस और एरोडायनामिक्स
मल्टी-रोटर ऑपरेशंस और एरोडायनामिक्स
दिन 2मौसम और मौसम विज्ञान
ड्रोन उपकरण और रखरखाव
आपातकालीन हैंडलिंग
पेलोड, इंस्टॉलेशन और उपयोग
छवि और वीडियो व्याख्या
दिन 3थ्योरी टेस्ट
बेसिक फ्लाइट सिम्युलेटर सेशन
एडवांस फ्लाइट सिम्युलेटर सेशन और सिम चेक
अपना खुद का ड्रोन असेंबल करना
अपना असेंबल किया हुआ ड्रोन प्रैक्टिकल उड़ाना
दिन 4 और 5NPNT और डिजिटल स्काई फ़ैम का परिचय
RPAS से परिचित होना
इंस्ट्रक्टर के साथ डुअल फ्लाइंग
सोलो फ्लाइंग
फ्लाइट लॉगिंग
फाइनल स्किल टेस्ट

सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर

उत्तर प्रदेश में इकलौता सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी (IGRUA) है. यह अकादमी अमेठी जिले के फुरसतगंज में स्थित है. IGRUA ड्रोन उड़ाने के साथ-साथ फ्लाइंग ट्रेनिंग और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में भी कोर्स प्रदान करती है. यदि आप ड्रोन पायलट बनना चाहते हैं तो IGRUA से ट्रेनिंग लेना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा. यह अकादमी देशभर में अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए जानी जाती है.

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IGRUA की आधिकारिक वेबसाइट igrua.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर उपलब्ध Drone Training सेक्शन में क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज (जैसे 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि) को स्कैन करके अपलोड करें.
  • निर्धारित ट्रेनिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.
  • यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में होता है, तो आपको ट्रेनिंग सेंटर पर बुलाया जाएगा.
  • ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंचकर प्रैक्टिकल और थ्योरी ट्रेनिंग दी जाएगी.

Drone Training Course in IGRUA Direct Link: Check Here

ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स डिटेल्स

IGRUA में दो प्रकार के ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स उपलब्ध हैं. एक है स्मॉल कोर्स जिसकी फीस 55,000 रुपये + GST निर्धारित है और दूसरा है मीडियम कोर्स जिसकी फीस 65,000 रुपये + GST है. इसके अलावा ड्रोन लाइसेंस की फीस मात्र 100 रुपये है. यह फीस सामान्य प्रशिक्षण संस्थानों की तुलना में बहुत कम है. सरकारी अकादमी से मिलने वाली ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवार आसानी से DGCA से मान्यता प्राप्त लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं. इससे उनके करियर में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी में कितनी है MBA की फीस, सस्ती और बढ़िया पढ़ाई का बेस्ट ऑप्शन

Previous article Nankhatai Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और सुनहरी नानखटाई,आसान रेसिपी जो सबको पसंद आएगी
Next article Kosi-Mechi Link Project: कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किसानों को मिलेगा सिंचाई और बाढ़ से राहत का तोहफा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel