[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance स्टूडेंट्स करियर चुनते समय करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो इनमें से नहीं?

स्टूडेंट्स करियर चुनते समय करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो इनमें से नहीं?

0
स्टूडेंट्स करियर चुनते समय करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो इनमें से नहीं?
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Career Mistakes Students Make: स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर स्टूडेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है आगे क्या करें. सही करियर का चुनाव जीवन की दिशा तय करता है. लेकिन जल्दबाजी, अधूरी जानकारी या दूसरों की बातों में आकर कई स्टूडेंट ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर लंबे समय तक पड़ता है. यही वजह है कि करियर एक्सपर्ट हमेशा सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां, जो ज्यादातर छात्र (Career Mistakes Students Make) करियर चुनते समय करते हैं. 

1. दूसरों की देखा-देखी करियर चुनना

कई स्टूडेंट अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार के किसी सदस्य को देखकर वही कोर्स या करियर चुन लेते हैं. लेकिन हर व्यक्ति की रुचि, क्षमता और लक्ष्य अलग होते हैं. जो करियर किसी और के लिए सही है, जरूरी नहीं कि वह आपके लिए भी उतना ही बेहतर हो. करियर चुनते समय अपनी पसंद, स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं को प्राथमिकता दें. 

2. सिर्फ सैलरी देखकर फैसला लेना

आज के समय में अच्छी कमाई हर कोई चाहता है, लेकिन केवल ज्यादा सैलरी के आधार पर करियर चुनना सही नहीं माना जाता. अगर किसी क्षेत्र में आपकी रुचि नहीं है, तो लंबे समय तक उसमें अच्छा परफॉर्मेंस करना (Career Mistakes Students Make) मुश्किल हो सकता है. ऐसा करियर चुनें, जिसमें आपका इंटरेस्ट भी हो और फ्यूचर में सीखने व आगे बढ़ने के अवसर भी मिलें. 

3. पूरी जानकारी जुटाए बिना कोर्स चुन लेना

कई छात्र बिना रिसर्च किए किसी भी कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं. बाद में उन्हें पता चलता है कि उस कोर्स में नौकरी के अवसर सीमित हैं या पढ़ाई उनकी उम्मीद से अलग है. एडमिशन लेने से पहले कोर्स की अवधि, फीस, सिलेबस, प्लेसमेंट और नौकरी की संभावनाओं के बारे में अच्छी तरह जानकारी जरूर लें. 

4. अपनी स्किल्स पर ध्यान न देना

आज के दौर में केवल डिग्री होना काफी नहीं है. कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं, जिनके पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर नॉलेज, प्रॉबलम सॉल्विंग कैपेसिटी और टीम में काम करने का अनुभव हो. इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ नई स्किल्स सीखना भी जरूरी है. इससे नौकरी मिलने की संभावना और करियर ग्रोथ दोनों बेहतर होती हैं. 

5. करियर प्लानिंग में देरी करना (Career Mistakes Students Make)

कई छात्र 12वीं या ग्रेजुएशन पूरी होने तक यह तय ही नहीं कर पाते कि उन्हें आगे क्या करना है. इससे समय भी बर्बाद होता है और कई अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक जॉब का कन्फ्यूजन खत्म, RBI Assistant और SBI Clerk में कौन है बेहतर?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel