बिहार में होगी 46882 शिक्षकों की भर्तियां, BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जल्द

BPSC TRE 4 Notification: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है. इस परीक्षा के माध्यम से 46882 शिक्षकों की भर्तियां होंगी.

By Ravi Mallick | April 17, 2026 11:17 AM

BPSC TRE 4 Notification: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC जल्द ही शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. इस भर्ती के जरिए कुल 46882 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है.

BPSC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल तक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है. इसके बाद 25-26 अप्रैल के आसपास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. परीक्षा की बात करें तो यह 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जा सकती है.

BPSC TRE 4 के लिए पॉडकास्ट जारी

BPSC की तरफ से पॉडकास्ट शेयर करके परीक्षा की जानकारी दी गई है. इस पॉडकास्ट में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने एग्जाम नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीख बताई है. माना जा रहा है कि इस बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवेदन भरने के तरीके में सुधार किया जाएगा.

BPSC TRE 4 के लिए ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर TRE 4 Notification या Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

BPSC TRE 4 में सबसे पहले ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन पूरा करना होगा और आखिर में मुख्य आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके अलावा अगर किसी अभ्यर्थी को उसकी मेरिट के आधार पर दूसरा जिला अलॉट होता है और वह उसे स्वीकार नहीं करता है, तो ऐसे कैंडिडेट का चयन नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के सरकारी विभागों में नौकरी पाने का मौका, 726 पदों पर वैकेंसी