[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Internship programs : एनआईडीएम एवं यूआईडीएआई में इंटर्नशिप करने का मौका 

Internship programs : एनआईडीएम एवं यूआईडीएआई में इंटर्नशिप करने का मौका 

0
Internship programs : एनआईडीएम एवं यूआईडीएआई में इंटर्नशिप करने का मौका 
internship programs

Internship programs : देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अलग-अलग क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. 

एनआईडीएम में इंटर्नशिप कर सीखें नया स्किल

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाला संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (एनआईडीएम) इंटर्नशिप का अवसर दे रहा है. इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को डिजास्टर मैनेजमेंट रिडक्शन के कार्यों में शामिल करना, व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से उनकी क्षमता का निर्माण करना है.
पात्रता : नॉन-स्टाइपेंड इंटर्नशिप के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या पोस्ट ग्रेजुएशन के किसी भी वर्ष /सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं, स्टाइपेंड बेस्ड इंटर्नशिप के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र या फिर एमफिल / पीएचडी के छात्र या डिजास्टर मैनेजमेंट में हाल ही में स्नातक करनेवाले आवेदन के पात्र है.
स्टाइपेंड : स्टाइपेंड बेस्ड इंटर्नशिप के लिए 15,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.
आवेदन ऑनलाइन आवेदन करें.
अंतिम तिथि : 15 अप्रैल, 2026.
विवरण देखें : www.b4s.in/ptkr/NIDM1 

इसे भी पढ़ें : RCF recruitment : ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन 

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने अपने बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर में इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे है. इंटर्नशिप की अवधि 6 सप्ताह से अधिकतम 12 माह है.

कुल पद 28 
इंजीनियरिंग इंटर्न 14
डिजाइन इंटर्न 6
मैथ्स/स्टेटिस्टिक्स इंटर्न 8

जरूरी योग्यता : इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में बीटेक /बीइ या एमटेक, डिजाइन पदों के लिए बी-डेस या एम-डेस, मैथ्स / स्टेटिस्टिक्स पदों के लिए गणित एवं स्टेटिस्टिक्स में स्नातक/परास्नातक करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
स्टाइपेंड : बीटेक इंटर्नशिप के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह, एमटेक/एमडेस इंटर्नशिप के लिए 40,000 रुपये प्रतिमाह और पीएचडी इंटर्नशिप के लिए 50,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.
ऐसे करें आवेदन : यूआइडीएआइ से जारी गूगल फॉर्म के लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि: 15 अप्रैल, 2026.
विवरण देखें : https://uidai.gov. in/images/intern_Applica tion_2026.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel