[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions जेईई के बाद CS में लेना है एडमिशन? ये NIT है बेस्ट ऑप्शन, चेक करें कटऑफ

जेईई के बाद CS में लेना है एडमिशन? ये NIT है बेस्ट ऑप्शन, चेक करें कटऑफ

0
जेईई के बाद CS में लेना है एडमिशन? ये NIT है बेस्ट ऑप्शन, चेक करें कटऑफ
NIT Kurukshetra

NIT Kurukshetra: अगर आपने JEE Main परीक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र (NIT Kurukshetra) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह संस्थान टेक्निकल एजुकेशन और रिसर्च में रोल मॉडल बनने के विजन के साथ काम करता है और ग्लोबल चुनौतियों के अनुरूप छात्रों को तैयार करता है.

क्यों चुनें NIT कुरुक्षेत्र?

देश के प्रतिष्ठित NITs में से एक NIT कुरुक्षेत्र है. यहां इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स ऑफर किए जाते हैं. साथ ही रिसर्च पर फोकस किया जाता है. रैंकिंग की बात करें तो NIRF Ranking 2025 के अनुसार, NIT कुरुक्षेत्र की रैंकिंग 85वीं है. साथ ही यहां का प्लेसमेंट काफी शानदार है. यहां के फैकल्टी एक्सीपीरियंस हैं.

NIT Kurukshetra Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?

NIT Kurukshetra में एडमिशन पूरी तरह JEE Main स्कोर पर आधारित होता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है. काउंसलिंग के दौरान कटऑफ, रैंक और च्वॉइस फिलिंग के आधार पर सीट अलॉट होती है. सीट मिलने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म हो जाता है.

NIT Kurukshetra Placement: प्लेसमेंट कैसा है?

NIT कुरुक्षेत्र का प्लेसमेंट काफी शानदार है. यहां Adobe, Amazon, Fiserv, फोर्ड, गोदरेज, इंडियन ऑयल, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, Oracle, OYO, WIPRO, NYKAA और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी प्लसमेंट ड्राइव में शामिल होती हैं.

NIT कुरुक्षेत्र प्लेसमेंट (ब्रांच-वाइज)

ब्रांच का नामकुल प्लेसमेंट (स्टूडेंट्स प्लेस्ड)एवरेज पैकेज (लाख/वर्ष)
सिविल इंजीनियरिंग687.63 LPA
कंप्यूटर इंजीनियरिंग15616.38 LPA
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी12418.19 LPA
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग9814.27 LPA
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग8710.92 LPA
मैकेनिकल इंजीनियरिंग9810.03 LPA
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग459.03 LPA

2021- 25 बैच में IT ब्रांच का एवरेज पैकेज 18.19 लाख रुपये सालाना था. वहीं CS ब्रांच का एवरेज पैकेज 16.38 लाख रुपये सालाना था. वहीं मैकेनिकल ब्रांच का प्लेसमेंट 10.03 लाख रुपये सालाना था.

NIT कुरुक्षेत्र का पूरा प्लेसमेंट डिटेल देखें यहां- NIT Kurukshetra Placement

NIT Kurukshetra: यहां देखें पिछले साल का कटऑफ

NIT में एडमिशन के लिए कटऑफ बहुत बड़ा रोल है. वर्ष 2026 का कटऑफ अभी तक जारी नहीं किया गया है. लेकिन पिछले साल के कटऑफ से अंदाजा लगा सकते हैं. नीचे पिछले साल का कटऑफ दिया है, जिसे देखकर आप इस साल के कटऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं.

बीटेक कोर्स व रैंक (ओपनिंग – क्लोजिंग)

कोर्स का नामओपनिंग रैंकमिड रैंकक्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक810475958831
AI और मशीन लर्निंग में बीटेक96071166011912
गणित और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक123521236812778
रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में बीटेक1769818664
माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई इंजीनियरिंग में बीटेक1709319912

यह भी पढ़ें- मैकेनिकल ब्रांच से करना है BTech? यहां  देखें टॉप 5 कॉलेज

Previous article कहीं टेक्नीशियन आपको भी तो नहीं बना रहा बेवकूफ? जानें एसी गैस रिफिल स्कैम का पूरा खेल
Next article तृणमूल सांसद मिताली पर हमला, बोली-किसी तरह मेरी जान बच गई
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel