[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट का सुनहरा मौका, पंजाब नेशनल समेत इन बैंकों ने अपडेट किए रेट्स

फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट का सुनहरा मौका, पंजाब नेशनल समेत इन बैंकों ने अपडेट किए रेट्स

0
फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट का सुनहरा मौका, पंजाब नेशनल समेत इन बैंकों ने अपडेट किए रेट्स
Bank FD Rate

Bank FD Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की फरवरी 2026 की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहेगा. इसका सीधा फायदा उन लोगों को होने वाला है जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना चाहते हैं, क्योंकि बैंक फिलहाल अपनी ब्याज दरों में बड़ी कटौती नहीं करने वाले हैं.

फरवरी के पहले हफ्ते में कई बड़े बैंकों ने अपनी नई दरें लागू कर दी हैं. आइए देखते हैं कि आपके पैसे पर अब कहां सबसे ज्यादा मुनाफा मिल रहा है.

इन तीन बैंकों ने अपडेट किए अपने रेट्स

  • इंडियन बैंक ने ‘IND Secure’ नाम से एक खास स्कीम शुरू की है. यह 444 दिनों की स्कीम है, जिसमें आम जनता को 6.45% और सीनियर सिटीजन्स को 6.95% ब्याज मिल रहा है.
  • पंजाब नेशनल बैंक PNB ने 390 दिनों की FD को सबसे आकर्षक बनाया है. यहां बुजुर्गों को 6.90% तक का रिटर्न दिया जा रहा है, जबकि अन्य के लिए यह 6.40% है.
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में अगर आप 888 दिनों के लिए पैसा जमा करते हैं, तो आपको 7.20% का शानदार ब्याज मिलेगा.

कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा 8% ब्याज?

अगर आप ज्यादा रिटर्न की तलाश में हैं, तो कुछ स्मॉल फाइनेंस और बड़े बैंक शानदार विकल्प दे रहे हैं:

  • उत्कर्ष और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटीजन्स को 3 साल तक की FD पर 8% का बंपर ब्याज दे रहे हैं.
  • ICICI बैंक में 3 साल से 10 साल तक की लंबी अवधि के लिए अधिकतम 7.1% ब्याज ऑफर कर रहा है.
  • केनरा बैंक में 555 दिनों की विशेष स्कीम पर 7% का रिटर्न दे रहा है.

यदि आप सीनियर सिटीजन हैं और सुरक्षित निवेश के साथ तगड़ा रिटर्न चाहते हैं, तो ये बैंक आपके लिए बेस्ट हैं.

निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट सलाह?

शेयर बाजार के रिस्क से बचने के लिए FD हमेशा से मिडिल क्लास की पहली पसंद रही है. चूंकि भविष्य में महंगाई को देखते हुए दरें गिर सकती हैं, इसलिए वर्तमान की ऊंची ब्याज दरों (Peak Rates) को लॉक करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

Also Read: क्या आपके शहर की ब्रांच भी रहेगी बंद? 12 फरवरी को बैंक जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel